होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब अंग्रेजी मीडिया पर जमकर बरसे वरिष्ठ टीवी पत्रकार अरनब गोस्वामी...

जब अंग्रेजी मीडिया पर जमकर बरसे वरिष्ठ टीवी पत्रकार अरनब गोस्वामी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। EEMAX ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड 2016 (EEMAX Global Conclave & Awards 2016) को संबोधित करते हुए टाइम्स नाउ और ईटी नाउ के एडिटर-इन-चीफ व मैनेजिंग एडिटर अरनब गोस्वामी ने मीडिया और पत्रकारिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

EEMAX ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड 2016 (EEMAX Global Conclave & Awards 2016) को संबोधित करते हुए टाइम्स नाउ और ईटी नाउ के एडिटर-इन-चीफ व मैनेजिंग एडिटर अरनब गोस्वामी ने मीडिया और पत्रकारिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अपने संबोधन में गोस्वामी ने बताया कि प्रिंट के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा, पाकिस्तान को कवर करने के अपने अनुभवों के बारे में उन्होंने बताया, लोगों की कहानियों को अपने बुलेटिन में लेने के अनुभवों के बारे में उन्होंने बताया। उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति सुर्खियां बनता है। उन्होंने कहा, ‘ इस बिजनेस में एक सच या बस एक झूठ जैसा कुछ नहीं है। आपको जिंदगी के हर पहलू में सामन्जस्य बैठाना होता है। मुझे ग्रे एरिया के बारे में मत बताइए। वे लोग जो ग्रे एरिया में रहते हैं यानी अपनी बनाई दुनिया में और खुद अपने को मूर्ख बना रहे हैं और इससे बाहर भी आना नहीं चाहते।

गोस्वामी अंग्रेजी न्यूज मीडिया पर जमकर बरसे। उन्होंने अंग्रेजी मीडिया पर लंबे समय से भारतीय लोगों में अलगाव की भावना पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडिया ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है वह केवल डिक्शनरी में ही उपलब्ध है। संपादकीय बैठक बस अपनी ऐसी जगहों (sacred space) पर होने लगी हैं, जहां बाहरी लोगों के साथ कोई संवाद नहीं होता है और अंत में सिर्फ एनैलिटिकल प्रोग्राम ही तैयार किए जाते हैं। अपने देश के लोगों की बजाय बहुत से विदेशी मेहमानों को बुलाया जाता है जो वहां की भाषा बोलते हैं, जिसे कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने आरोप लगाया है अंग्रेजी मीडिया की पत्रकारिता ने पिछले 34 सालों बस यही सब किया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक पत्रकार के रूप में, हमारे अंदर स्टोरी ब्रेक करने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी खबर मैंने की है वह  पर्सनल रिस्क पर की है।  जब आप कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले जैसी खबरों को ब्रेक करते हो और नाम लेकर आप किसी पर अरबों डॉलर वसूलने का आरोप लगाते हो, तो आप किसी अन्य मीडिया चैनलों के कंधे का सहारा लेकर उस मीडिया रिपोर्ट को मत पेश करें। जब मैं कहता हूं कि आप भ्रष्ट हैं, तो मैंने अपनी गर्दन फंसा ली है। भले ही यह मनोरंजक लगता हो, लेकिन इसके पीछे बहुत से दिल जुड़े हैं, बहुत से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, बहुत सी आत्माएं जुड़ी हैं और तो और बहुत सा रिस्क भी है। यही कारण है कि मैं आपका समर्थन चाहता हूं।

वे आगे कहते हैं कि टेलिविजन चैनलो (न्यूज चैनलो) का मतलब है आदर्शवाद की समझ, एक कैमरा और दर्शक- बस इसके अलावा और कुछ नहीं।

गोस्वामी ने कहा कि उन पर खबर की तटस्थता को बर्बाद करने का आरोप लगाया जा रहा हैं। उनका मानना है कि खबर में तटस्थता की बात ही निराधार है। सही-गलत, उचित-अनुचित का फैसला करते समय जब तथ्य आपके सामने हैं,उदाहरण के तौर पर- जब कोई गैंगरेप की घटना होती है और राजनीतिक इस घटना पर भी असवंदेनशील कमेंट करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप चुपचाप सिर्फ बैठें नहीं रहें, ऐसे लोगों के बख्शे नहीं, छोड़े नहीं, अपने इमोशंस को व्यक्त कीजिए, विचारों को व्यक्त करें और सबसे जरूरी चीज लोग ऐसे में अपने भावनाओं को भी व्यक्त नहीं करते, जो कतई सही नहीं है।

वे कहते हैं कि स्वतंत्र मीडिया को डिजिटल मीडिया और टेलिविजन की शक्तियों के साथ मिलाने से ये अव्यवस्थित सिस्टम(clutter) टूट जाता है, जिसकी ये धारणा हैं कि यदि मैं अपने दर्शकों से सीधे संवाद करूं तो कोई भी मेरी इस सोच या तरीके को नहीं खरीद सकता है।और इस तरह हम ग्लोबल मीडिया की ओर कदम भी बढाएंगे। ये सब अगले तीन सालों में हम पा लेंगे। तब हम बीबीसी और सीएनएन को भी चुनौती देंगे। वे कहते हैं कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं, मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता यानी ये सपना अब सच होने वाला है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago