होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गेस्ट की टिप्पणी पर इस कदर नाराज हुए अरनब गोस्वामी, Live शो से दिखाया बाहर का रास्ता...
गेस्ट की टिप्पणी पर इस कदर नाराज हुए अरनब गोस्वामी, Live शो से दिखाया बाहर का रास्ता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के लोकप्रिय शो ‘द न्यूजआर’ (The NewsHour)’ में एक पैनलिस्ट ने कुछ ऐसा कह दिया कि लाइव शो के दौरान टीवी एंकर अरनब गोस्वामी को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। दरअसल चैनल क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के लोकप्रिय शो ‘द न्यूजआर’ (The NewsHour)’ में एक पैनलिस्ट ने कुछ ऐसा कह दिया कि लाइव शो के दौरान टीवी एंकर अरनब गोस्वामी को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।
दरअसल चैनल के एडिटर-इन-चीफ व एंकर अरनब गोस्वामी ने हाल ही में अपने शो ‘द न्यूजआर’ में ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर एक डिबेट की। इस डिबेट में कई पैनलिस्ट मौजूद थे, जिसमें रिटायर्ड एसीपी शमशेर पठान भी शामिल हुए।
ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर जब अरनब ने शमशेर की राय जाननी चाही तो उन्होंने अपने तर्क में महिला गेस्ट की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी और शो में मौजूद गेस्ट शाजिया इल्मी और दूसरी महिला गेस्ट को कुछ ऐसा कह दिया जो अरनब को ‘पसंद’ नहीं आया।
पठान ने शाजिया इल्मी और अन्य महिला गेस्ट से कहा कि उन्हें अपने पति से तलाक ले लेना चाहिए, और इसकी शुरुआत वे खुद करें। फिर देखते हैं। इस पर अरनब इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने बीच शो में पठान को निकल जाने के लिए कहा। शमशेर काफी देर तक अरनब से बहस करते हैं और आखिर में वह खुद ही उठकर वहां से चले जाते हैं।
गौरतलब है कि शमशेर पठान जाकिर नाइक के भी करीबी माने जाते हैं और अवामी विकास पार्टी नाम का एक राजनीतिक दल भी चलाते हैं।
यहां देखें विडियो :
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स