होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गंभीर आरोपों में घिरे Republic TV ने मानी गलती, इस तरह किया 'प्रायश्चित'
गंभीर आरोपों में घिरे Republic TV ने मानी गलती, इस तरह किया 'प्रायश्चित'
फेक न्यूज के जरिए मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में घिरे वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
फेक न्यूज के जरिए मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में घिरे वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) ने बिना शर्त माफी मांग ली है। इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) सहित कई मुस्लिम समूहों ने चैनल को पत्र लिखकर इस कृत्य की निंदा कर तत्काल माफी की मांग की थी। अपने पत्र को ट्विटर पर शेयर करते हुए ‘AIMPLB’ ने लिखा था, ‘हम जमात-ए-इस्लामी इंडिया चीफ मौलाना जलालुद्दीन उमरी पर आतंकी होने का झूठा आरोप लगाने के लिए ‘रिपब्लिक टीवी’ चैनल की कड़ी निंदा करते हैं।‘ दरअसल, चैनल ने अपनी खबर में जमात-ए-इस्लामी इंडिया के प्रमुख मौलाना जलालुद्दीन उमरी पर आतंकवादी होने का झूठा आरोप लगाया था।
इसके बाद ‘रिपब्लिक टीवी’ ने माफीनामा जारी किया है। इस बारे में किए गए ट्वीट में चैनल ने लिखा है कि मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरी की गलत तस्वीर ‘रिपब्लिक टीवी’ पर चलाई गई । यह एक अनजाने में हुई त्रुटि थी। इसे गलत तरीके से एक बार प्रसारित किया गया था और तुरंत ठीक कर दिया गया था। इसके बाद किए गए एक और ट्वीट में चैनल ने लिखा कि ‘रिपब्लिक टीवी’ बिना शर्त मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरी से माफी मांगता है।
Republic TV unconditionally apologises to Maulana Syed Jalaluddin Umri for the same @AIMPLB_Official (2/2) pic.twitter.com/RIOEw5G4RK
— Republic (@republic) March 3, 2019
टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी मौलाना सैयद जलालुद्दीन उमरी