होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'मीडिया ने जो आतंक मचाया, उसकी पोल अब खुलने लगी है...'

'मीडिया ने जो आतंक मचाया, उसकी पोल अब खुलने लगी है...'

रोहित सरदाना आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।। हरियाणा के मुरथल में जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप के नाम पर मीडिया ने जो आतंक मचाया, उसकी पोल अ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

रोहित सरदाना

आउटपुट एडिटर व एंकरजी न्यूज ।।

हरियाणा के मुरथल में जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप के नाम पर मीडिया ने जो आतंक मचाया, उसकी पोल अब खुलने लगी है। जो हुआ ही नहीं, वो अखबारों के पन्नों और टीवी के परदे पर कर डाला गया। नाट्य रूपांतर बना बना कर लोगों के दिमागों में ये भरने की कोशिश की गई कि हरियाणा में जातीय संघर्ष किस हद तक नफरत में बदल चुका है, जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं।

लेकिन ये पोल खुलने से क्या कोई फर्क पड़ेगा? दिल्ली के जेनयू कैंपस में आतंकवादी की शान में बेशर्मी का परिचय देने वालों की पैरवी के लिए सारे मीडिया चैनल्स, अखबार और राजनीतिक पार्टियां ताल ठोक के खड़ी हो गई थीं। यहां तक कि जो सच दिखा रहे थे, उनको झूठा साबित करने के लिए बाकायदे गैंग बना कर हम पर अखबारों और टीवी चैनलों के ज़रिए हमले किए गए और जब सीएफएसल की रिपोर्ट आ गई कि फुटेज में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी, तो सबने अपना फोकस ऐसे शिफ्ट किया जैसे उनसे ईमानदार मीडिया हाउस और पॉलिटिकल पार्टी पूरे देश में कोई नहीं है।

बहुत दिन नहीं बीते, मुंबई में एक आदमी ने आरोप लगा दिया कि चमड़े का बैग रखने की वजह से गौरक्षकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, ऑटो रिक्शा वाले ने उसे ऑटो से उतार दिया। मामले की बाकायदे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो दिन तक टीवी चैनलों पर असहिष्णुता का नंगा नाच चलता रहा। लेकिन जब पोल खुली और आरोप फर्ज़ी पाए गए, तो किसी चैनल ने ये बताना तक ज़रूरी नहीं समझा कि जिस खबर को लेकर हम दो दिन तक नरक मचाए हुए थे, वो असल में फरज़ी निकली और मामला दर्ज कराने वाले सज्जन एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के इशारे पर काम कर रहे थे।

हरियाणा के ही फरीदाबाद के पास सुनपेड़ गांव में एक दलित के घर में आग लगा दिए जाने की खबर रही हो या कि रोहतक की बहादुर लड़कियों का मामला, जिन्होंने चलती बस में छेड़खानी करने पर युवकों की धुनाई कर डाली थी। पड़ताल के बाद खबरों में झोल निकले तो ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ – कहने वाले टीवी चैनल ऐसे गायब हुए जैसे उन्हें तो खबर के बारे में कुछ पता ही न रहा हो।

मुंबई में एक सोसायटी में मकान नहीं मिलने पर हंगामा मच गया कि लड़की मुस्लिम है इसलिए मकान देने से मना कर दिया। टीवी पर दो दिन की हंगामेबाज़ी के बाद सच सामने आया तो टीवी चैनल चुपचाप खिसक लिए, दर्शकों को ये तक बताना ज़रूरी नही समझा कि कहानी का सच क्या था और उन्होंने क्यों इसे धार्मिक रंग दिया।

सबसे ताज़ा एपिसोड तो नोटबंदी का है। बेशक लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन जो कैमरे पर ये कहने को तैयार नहीं हैं कि उन्हों नोटबंदी से तकलीफ़ है– उनके मुंह में माइक डाल डाल कर अपने मुताबिक़ बात सुन पाने में नाकाम पत्रकार उन्हें मोदी के गुंडे क़रार दे कर अपनी खीझ निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

हालांकि कथित ‘मुरथल कांड’ की चौबीसों घंटे और फुल पेज कवरेज के बावजूद, सबसे अच्छी बात ये रही कि हरियाणा के लोगों ने न तो इस पर कभी यकीन किया और न ही इसकी वजह से एक दूसरे पर अविश्वास। अब जबकि कोर्ट में अमेकस क्यूरी ने साफ़ कहा है कि एसआईटी जांच में मीडिया रिपोर्ट झूठी साबित हो गई है, लिहाज़ा उस पत्रकार पर मुकदमा चलाया जाए, तो देखने की बात ये होगी कि मीडिया अपने अंदर झांकता है या नहीं। हालांकि इसकी उम्मीद मत ही रखिएगा।

(साभार: फेसबुक वॉल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

12 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

11 hours ago