होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन सात उपायों से गैस-चेंबर से बच सकते हैं दिल्लीवासी, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने

...इन सात उपायों से गैस-चेंबर से बच सकते हैं दिल्लीवासी, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने

वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। दिल्ली का गैस-चेंबर: कैसे बचें? किसी जमाने में तानाशाह हिटलर के गैस-चेंबर कुख्यात थे। एक चेंबर में एक यहूदी को बिठा दिया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

दिल्ली का गैस-चेंबर: कैसे बचें?

किसी जमाने में तानाशाह हिटलर के गैस-चेंबर कुख्यात थे। एक चेंबर में एक यहूदी को बिठा दिया जाता था और मिनटों में उसका दम घुट जाता था लेकिन जब कोई पूरा शहर ही गैस-चेंबर बन जाए तो हालत क्या हो सकती है? पिछले सप्ताह को दिल्ली का इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा। इतना दमघोंटू धुंआ या कुहासा मैंने दिल्ली में पिछले 50 साल में कभी नहीं देखा। इस गैस-चेंबर में फंसा हुआ आदमी तुरंत नहीं मरता। वह मरता जरूर है लेकिन रह-रहकर! अपने मरने का उसे पता ही नहीं चलता। इसे हम मोदी-केजरीवाल गैस-चेंबर नहीं कह सकते, क्योंकि इसे हिटलर की तरह उन्होंने बनाया नहीं है और उनका दम भी इसी चेंबर में घुट रहा है लेकिन दिल्ली और केंद्र की सरकारें इतनी दिन सोती रहीं, यही आश्चर्य का विषय है।

फिलहाल दिल्ली सरकार ने कुछ ठोस कदम उठाए हैं। उनके सुपरिणाम शीघ्र दिखाई देंगे। हवा चलनी भी शुरू हो गई है। आज धूप भी जरा तेज निकली है लेकिन ये सारे कदम तात्कालिक राहत पहुंचाएंगे। यह तात्कालिक राहत बेहद खतरनाक सिद्ध हो सकती है, क्योंकि जो स्थायी जहर दिल्ली वाले हर क्षण पीते रहते हैं, उस पर पर्दा पड़ जाएगा। सब समझेंगे, सब ठीक-ठाक हो गया है।

स्थायी राहत के लिए कुछ सुझाव मेरे पास भी हैं। जैसे, उन्हीं कारों को मुख्य सड़कों पर तभी चलने दिया जाए, जबकि उनमें कम से कम चार सवारी हों। कम सवारी वाली कारों पर टैक्स लगाया जाए। अब से 50 साल पहले मैंने इस नियम को लागू होते हुए अमेरिका में देखा था। इसके फलस्वरुप सड़कों पर चार की बजाय एक कार चलेगी। लगभग तीन—चौथाई प्रदूषण घटेगा। दूसरा, प्रदूषणकारी कारों पर कठोर जुर्माना लगाया जाए। डीजल की पुरानी कारें, बसें, ट्रक आदि बंद किए जाएं। सार्वजनिक वाहन सीएनजी पर चलें। तीसरा, खेतों के कचरे की खाद बने। उसका जलाना बंद किया जाए। चौथा, पटाखों पर भारी टैक्स लगे। उन्हें शहर या गांव में निश्चित स्थानों पर ही चलाने की छूट हो। घरों और मोहल्लों में नहीं। पांचवां, घरों, दुकानों, दफ्तरों और सड़कों के किनारे पेड़ लगाए जाएं। छठा, सड़कों और मकानों को बनाते वक्त धूल पर काबू के लिए पर्दे या आड़ लगाई जाए। सातवां, लोगों से निवेदन है कि वे कारों में चलने को अपनी हैसियत का पैमाना न बनाएं। छोटी-मोटी दूरियां पैदल या साइकिल से भी पार की जा सकती हैं। ये कदम दिल्ली ही नहीं, देश के हर बड़े शहर के वासी उठा सकते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

14 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

23 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

22 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

23 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

22 hours ago