होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारत में ट्रंप की जीत के क्या है मायने, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने...

भारत में ट्रंप की जीत के क्या है मायने, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने...

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। डोनाल्ड ट्रंप की जीत से उम्मीद की जाती है कि भारत और अमेरिका, एक-दूसरे के जितने नजदीक हैं, उससे भी ज्यादा नजदीक आएंगे। उसके कई कारण हैं। पहला, ट्रंप ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

डोनाल्ड ट्रंप की जीत से उम्मीद की जाती है कि भारत और अमेरिका, एक-दूसरे के जितने नजदीक हैं, उससे भी ज्यादा नजदीक आएंगे। उसके कई कारण हैं। पहला, ट्रंप ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का नाम लेकर उन्हें ‘महापुरुष’ कहा। हो सकता है कि यह जुमला उन्होंने भारतवंशी वोटरों को खुश करने के लिए उछाला हो लेकिन यह तथ्य दोनों नेताओं के बीच बढ़िया ताल-मेल की आशा बढ़ाता है।

दूसरा, इस बार रिपब्लिकन पार्टी के भारतवंशियों ने कमाल किया। उन्होंने ट्रंप के समर्थन में हिंदी नारे और पोस्टर लगाए। ‘अबकी बार- ट्रंप की सरकार’! क्या ट्रंप को यह पता नहीं चला होगा? हजारों भारतीयों ने न्यू जेरेसी में बड़ा जलसा करके ट्रंप को जिताने की अपील की थी। कोई आश्चर्य नहीं कि नए ट्रंप-प्रशासन में कुछ सुयोग्य भारतीयों को प्रभावशाली पद भी मिलें। ट्रंप के भारतवंशी समर्थकों का प्रभाव उन्हें भारत की तरफ जरुर झुकाएगा।

तीसरा, ट्रंप ने आतंकवाद के खिलाफ जितने जबर्दस्त बोल बोले हैं, आज तक किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं बोले हैं। यदि ट्रंप अपनी बात पर टिके रहे तो वे विश्व में फैले हुए आतंकवाद का समूलनाश करने में कसर उठा न रखेंगे। वह आतंकवाद चाहे सीरिया के जिहादियों का हो या पाकिस्तान के दहशतगर्दों का हो या यूरोप के अरबवंशियों का हो। वे ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जो मेरे और तेरे आतंकवादियों में भेद नहीं करेंगे। उनकी यह नीति भारत के लिए बहुत लाभदायक होगी। वे पाकिस्तान की फौज और आईएसआई के कान जरुर उमेठेंगे।

चौथा, भारत के अंदर भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो ट्रंप के प्रशंसक हैं, क्योंकि ट्रंप दो-टूक बात करनेवाला आदमी है। इसीलिए ट्रंप के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी हुए हैं। मोदी के भक्त, ट्रंप के भक्त अपने आप बन जाते हैं।

पांचवां, जहां तक ट्रप के व्यक्तिगत आचरण और चरित्र का सवाल है, उससे भारत को क्या लेना-देना? और फिर हमें यह पता होना चाहिए कि ट्रंप के बारे में जो कुछ अमेरिकी औरतों ने कहा है, वह सही होने पर भी अमेरिकी लोगों के लिए वह सामान्य-सी बात है। अमेरिकी वोटरों पर उन बातों का कोई खास असर दिखा नहीं।

छठा, ट्रंप की जीत भारत के लिए इस दृष्टि से भी अच्छी हो सकती है कि रुसी नेता ब्लादिमीर पुतिन के प्रति ट्रंप का सदभाव सर्वज्ञात है। यदि रूस के साथ अमेरिका के संबंध सुधरेंगे तो दुनिया के कई क्षेत्रों में तनाव घटेगा। भारत के साथ रूस के संबंध भी दोबारा घनिष्ट होने लगे हैं। भारत, रूस और अमेरिका यदि मिलकर काम करें तो वे चीन की निर्बाध महत्वाकांक्षा पर अकुंश लगा सकेंगे। क्या ही अच्छा हो कि राष्ट्रपति बनने के पहले या बाद में ट्रंप अपनी पहली विदेश-यात्रा में भारत ही आएं?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

20 hours ago