होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुदर्शन टीवी के संचालक व आसाराम के बेटे पर लगा रेप का आरोप, सुरेश चव्हान ने बताई साजिश

सुदर्शन टीवी के संचालक व आसाराम के बेटे पर लगा रेप का आरोप, सुरेश चव्हान ने बताई साजिश

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल सुदर्शन टीवी के संचालक सुरेश चव्हाण पर चैनल की पूर्व महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में महिला ने जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि सुरेश चव्हा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी न्यूज चैनल सुदर्शन टीवी के संचालक सुरेश चव्हाण पर चैनल की पूर्व महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में महिला ने जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि सुरेश चव्हान ने समाचार4मीडिया से बातचीत करते हुए इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।

महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाते हुए कहा कि चैनल संचालक और नारायण साईं ने उसके साथ रेप किया है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने महिला की शिकायत आधार पर चैनल संचालक सुरेश चव्हाण और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, जबरन गर्भपात व धोखाधड़ी समेत 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

चैनल के संचालक सुरेश चव्हाण और आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ आरोप लगाने वाली यह महिला जम्मू की रहने वाली है और चैनल संचालक सुरेश चव्हाण की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थी। महिला ने साल 2010 में चैनल में जॉब शुरू की थी और पिछले महीने तक वह चैनल में काम कर रही थीं।

महिला का आरोप है कि इस दौरान चैनल मालिक सुरेश चव्हाण उसके साथ दुष्कर्म करते रहे, जिसका उसने विडियो बना लिया था। इसका पता चलने पर महिला की हत्या का भी प्रयास किया गया।

इस संबंध में पीड़ित महिला ने 10 दिन पहले एसएसपी धर्मेंद्र सिंह से मिलकर मामले में शिकायत की थी, लेकिन एसएसपी ने एसपी सिटी दिनेश यादव को इसकी जांच सौंपी। शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को कुछ फोटोज भी दी है। एसपी सिटी का कहना है कि महिला अब चैनल में काम नहीं करती है।

महिला ने पुलिस को बताया है कि नारायण साईं के जेल जाने से पहले साल 2013 में सुरेश चव्हाण ने उसे करोल बाग में उसके आश्रम में इंटरव्यू करने के बहाने भेजा था। वहां नारायण साईं ने उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही महिला का आरोप है कि उसने चैनल शुरू करने में 27 लाख रुपए इनवेस्ट किए थे, जिसमें उसने अपने 22 लाख रुपए के जेवर और 5 लाख रुपए कैश दिए थे। किन वह भी धोखाधड़ी कर सुरेश चव्हाण ने हड़प लिए।

पूरे मामले को एक साजिश करार देते हुए सुरेश चव्हान ने कहा कि महिला कुछ लोगों के हाथों का मोहरा बन गई है।  कुछ लोग उनकी राष्ट्रवादी सोच के कारण उनके दुश्मन हो गए हैं और ये सब उन्हीं लोगोॆं की साजिश है। सुरेश कहते हैं कि वे इससे घबराने वाले नहीं है, सत्य के साथ हर आरोप का मुकाबला कर अपने को पाक-साफ साबित करेंगे। वे कहते हैं कि इस आपत्तिजनक आरोप के समय उनका पूरा परिवार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन पर ऐसी धाराएं लगाई गई है जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर लगती है। सरकार उन पर एनएसए लगाने की तैयारी मे ंहै पर वे डटे हैं और डटे रहेंगे।

बता दें, नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली एक महिला ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। दिसंबर 2013 में पुलिस ने नारायण साईं को गिरफ्तार कर लिया था। सूरत कोर्ट में रेप का ये मामला चल रहा है। फिलहाल नारायण सूरत जेल में बंद हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago