होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV इंडिया के बाद अब इन दो चैनलों पर गिरी गाज, प्रसारण पर लगी रोक
NDTV इंडिया के बाद अब इन दो चैनलों पर गिरी गाज, प्रसारण पर लगी रोक
केंद्र सरकार ने एनडीटीवी के बाद अब असम के दो और चैनलों पर बैन लगा दिया है। इनमें से एक न्यूज चैनल है तो दूसरा सामान्य टीवी चैनल।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
केंद्र सरकार ने एनडीटीवी के बाद अब असम के दो और चैनलों पर बैन लगा दिया है। इनमें से एक न्यूज चैनल है तो दूसरा सामान्य टीवी चैनल।
उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर अमल करते हुए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने 2 नवंबर को ‘न्यूज टाइम असम’ के खिलाफ आदेश जारी किया था। ‘न्यूज टाइम असम’ चैनल को केबल कानून के दिशानिर्देशों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। चैनल पर लगे तमाम आरोपों में एक यातनाओं की शिकार एक नाबालिग की पहचान सार्वजनिक करने का भी है, जिसे घरेलू सेवक के तौर पर काम करने के दौरान बर्बर यातना दी गई थी। चैनल को इस मामले में अक्टूबर 2013 में नोटिस भेजा गया था। समिति ने पाया कि पीड़िता की पहचान सार्वजनिक होने से उसकी निजता और प्रतिष्ठा से समझौता किया गया।
आदेश के अनुसार, समिति ने मामले में पुनर्विचार भी किया था, क्योंकि कई अन्य चैनलों ने भी ऐसे ही अंश प्रसारित किए थे और उन्हें चेतावनी दी गई। लेकिन कुछ अन्य आरोप होने की वजह से चैनल पर एक दिन के प्रतिबंध के फैसले को बरकरार रखा गया। चैनल पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक कार्यक्रम चलाने का आरोप भी थी और उसने आरोपों को लेकर माफी भी नहीं मांगी।
गौरतलब है कि 'एनडीटीवी इंडिया' को पठानकोट हमले में गलत ढंग से रिपोर्टिंग के लिए एक दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स