होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NBT में स्वामी आनंद जौहरी की भविष्यवाणियां हुईं सच, 2017 में इन घटनाओं के दिए संकेत...
NBT में स्वामी आनंद जौहरी की भविष्यवाणियां हुईं सच, 2017 में इन घटनाओं के दिए संकेत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया नोटबंदी का फैसला भले ही साल 2016 की सबसे बड़ी खबर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इतना ही नहीं आध्यात्मिक गुरु स्वामी आनंद जौहरी ने हिंदी दैनिक नवभारत टाइम्स के जरिए ऐसी कई भविष्यवाणियां की हैं, जो 2016 में सच साबित हुईं और मीडिया की बड़ी सुर्खियां बनीं। कई आगजनी, कानपुर में रेल दुर्घटना, रूसी विमान दुर्घटना, पाकिस्तान प्लेन क्रैश, गोवा में रनवे पर विमान फिसलना, दिल्ली में दो जहाजों का आपस में टकराते-टकराते हुए बाल-बाल बचना, अजमेर-सियालदह ट्रेन हादसा जैसी घटनाएं हैं जो अवाम को तो विचलित तो करती हैं, पर नवभारत टाइम्स के पाठकों को इसका अंदेशा आध्यात्मिक गुरु ने पहले से ही दे दिया था।
स्वामी आनंदजी ने कहा था कि हवाई, रेल, सड़क दुर्घटना के साथ बड़ी आगजनी में जन और धन की हानि होगी। वर्ष के अंत से नए साल के मध्य तक किसी नेता या बड़े व्यक्ति से संबंधित बुरी खबर परेशान करेगी। शासकों की मामूली त्रुटि गले में हड्डी की तरह फंस जाएगी। सिर्फ विपक्ष ही नहीं, सत्ता पक्ष भी उलझन में नजर आएगा। ये दौर नए अमीरों को जन्म देगा और पुराने धनियों को नेस्तनाबूद करेगा। भारत में ये काल आर्थिक सुधारों की आधारशिला रखने के लिए ही नहीं, कालांतर में लक्ष्य से भटकने के लिए भी जाना जाएगा।
आध्यात्मिक गुरु स्वामी आनंद जौहरी ने नए साल पर होने वाली घटनाओं के भी संकेत दे दिए हैं कि 26 जनवरी, 2017 के बाद से इन सहसा इन घटनाओं पर विराम लग जाएगा, या उसमें भारी कमी आएगी। पर 21 मई, 2017 को जब शनिदेव टेढ़े होकर पुनः वृश्चिक में आएंगे, तो इस तरह की घटनाएं फिर से डराएंगीं, सर उठाएंगीं। ये बेचैनी नवंबर तक छाई रहेगी। मई से नवंबर तक जनहानि और आतंकवाद हैरान करेगा।
टैग्स