होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को लेकर क्या है News Nation के संजय कुलश्रेष्ठ का फंडा

जानें, डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को लेकर क्या है News Nation के संजय कुलश्रेष्ठ का फंडा

इन दिनों टीआरपी की तगड़ी फाइट के मद्देनजर चैनल अपनी स्ट्रेटजी बनाने में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

इन दिनों टीआरपी की तगड़ी फाइट के मद्देनजर चैनल अपनी स्ट्रेटजी बनाने में जुटे हुए हैं। इस बारे में ‘न्‍यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) के एडिटर-इन-चीफ संजय कुलश्रेष्‍ठ का कहना है कि यह चैनल पिछले आम चुनावों से महज एक साल पहले ही ऑन एयर हुआ था। उन्होंने कहा कि अब 2019 के चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में इन चुनावों में पता चल जाएगा कि यह चैनल लोकप्रियता और विश्वसनीयता के मामले में कहां तक पहुंचा है।

संजय कुलश्रेष्‍ठ ने कहा,‘पिछले आम चुनावों के बाद जब नरेंद्र मोदी सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय लगभग सभी चैनल इस बात को लेकर चिंतित थे कि चूंकि अब पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है, ऐसे में उन्हें खबरें कहां से मिलेंगी। लेकिन पिछले चार सालों की बात करें तो स्थिति इससे बिल्कुल अलग रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री भी हिंदीभाषी हैं। उन्होंने कहा,‘पूर्व में जब दक्षिण में चुनाव हुए थे तो सिर्फ रीजनल अथवा नेशनल चैनलों ने ही कवर किए थे, लेकिन इस बार हमने भी किए। हमें वहां पर कई बड़ी खबरें भी मिलीं, जिससे न्यूज चैनलों की काफी ग्रोथ हुई।’

अपने चैनल के बारे में कुलश्रेष्ठ ने कहा,‘जब अधिकतर न्यूज चैनल अपने एग्जिट और ओपिनियन सर्वे को आउटसोर्स करते थे, उस समय न्यूज नेशन ने देश भर में लोगों से बातचीत कर अपना पोल सर्वे तैयार करने का निर्णय लिया था, जबकि इसे बिजनेस में आए हुए सिर्फ एक साल ही हुआ था। चूंकि यह सर्वे काफी भरोसेमंद था, इससिए कई अखबारों ने भी इसे अपने यहां प्रमुखता दी थी।’  

कुलश्रेष्ठ के अनुसार,‘जब तमाम हिंदी न्यूज चैनल ज्योतिष, काला जादू और भूत-प्रेत से जुड़े शो चला रहे हैं, मैंने जंगल न्यूज के नाम से शो शुरू किया, जिसमें जंगल और जंगली जानवरों के बारे में खबर दिखाई जाती हैं। हमारी देखादेखी दूसरे चैनलों ने भी यही सब शुरू कर दिया और वे इसी टाइम स्लॉट में इस तरह की खबरें चला रहे हैं। इसी तरह हमने अनजान और रहस्यमयी घटनाओं पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री शो भी शुरू किया, जिसे काफी पसंद किया गया।’

चैनल की चुनौतियों के बारे में कुलश्रेष्ठ ने कहा, ‘यह माना जा रहा था कि एनालॉग से डिजिटल में आने के बाद से कीमतें कम हो जाएंगी, लेकिन इसके विपरीत कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को कम करने की जरूरत है। एक साल में एक चैनल पर हम 70-80 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। हमारा करीब 70 प्रतिशत खर्च डिस्ट्रब्यूशन पर खर्च होता है और हम फ्री टू एयर (एफटीए चैनल हैं।)’

यह पूछे जाने पर कि रीजनल चैनल न्यूज स्टेट मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड अपने-अपने मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में क्या नेशनल चैनल 'न्यूज नेशन' हिंदी के टॉप फाइव न्यूज चैनलों की लिस्ट में अपना स्थान बना पाएगा? कुलश्रेष्ठ ने कहा, ‘तीन, चार अथवा पांच नंबर पर जो भी चैनल हैं, सभी की स्थिति लगभग एक जैसी है और सभी का मार्केट शेयर लगभग 12 प्रतिशत है। कई बार ऐसा हुआ है कि हम सिर्फ 0.5 प्रतिशत के अंतर से पांचवें अथवा छठे नंबर पर रहे। सच कहूं तो मेरे लिए रेटिंग मायने नहीं रखती है, बल्कि फीडबैक ज्यादा महत्वपूर्ण है।’


टैग्स न्यूज नेशन नेटवर्क संजय कुलश्रेष्ठ
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago