होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार रजत सिंह की दर्दनाक मौत से सदमे में कई पत्रकार...
युवा पत्रकार रजत सिंह की दर्दनाक मौत से सदमे में कई पत्रकार...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' में कार्यरत युवा रिपोर्टर रजत सिंह का 25 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सड़क हादसे के बाद रजत को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।</p> <p style="text-align: justify;">आगरा के रहने वाले रजत की ग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' में कार्यरत युवा रिपोर्टर रजत सिंह का 25 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सड़क हादसे के बाद रजत को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
आगरा के रहने वाले रजत की गिनती आजतक के तेज-तर्रार रिपोर्टर्स में की जाती थी और वे दिल्ली से रिपोर्टिंग करते थे। वे मात्र 30 साल के थे। उन्हें रिपोर्टिंग के लिए कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका था।
पिछले साल ही उन्हें मुंबई प्रेस क्लब का प्रतिष्ठित रेड इंक अवॉर्ड भी मिला था।
रजत ने अपनी आखिरी रिपोर्टिंग मौत से 24 घंटे पहले की थी। जनवरी में रजत की शादी होने वाली थी। उनका जन्म साल 1986 में हुआ था।
रजत के अकास्मिक निधन पर उनके जानने वाले कई पत्रकार और परिचित सदमे में हैं और कुुछ इस तरह से उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स