होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक डॉक्टर के बिगड़े बोल, ........पत्रकार को जूते की नोक पर रखता हूं...
एक डॉक्टर के बिगड़े बोल, ........पत्रकार को जूते की नोक पर रखता हूं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज पोर्टल hindi.pradesh18.com पर पत्रकार सुधीर चौधरी की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सरकारी डॉक्टर भी प्राइवेट प्रैक्टिस कर दबंगई दिखा रहे हैं। दबंग डॉक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज पोर्टल hindi.pradesh18.com पर पत्रकार सुधीर चौधरी की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सरकारी डॉक्टर भी प्राइवेट प्रैक्टिस कर दबंगई दिखा रहे हैं। दबंग डॉक्टर नीरज शर्मा ने तो एक ऐसा बयान दिया, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल डॉ. नीरज शर्मा ने बयान दिया कि ‘मैं नेता, मंत्री और पत्रकार को जूते की नोक पर रखता हूं और ये मेरी हमेशा से आदत रही है।’
इस बयान का विडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों और समाजसेवियों में आक्रोश फैल रहा है, लेकिन डॉक्टर की जूते की नोक पर रहने वाले मंत्री और प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अभी भी सो रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आजमगढ़ का जिला प्रशासन डॉक्टर को बचाने में लगा हुआ है। ये डॉक्टर उस जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जिसका उद्घाटन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए किया था।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स