होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इंसानियत दिखाना पत्रकारिता कर रहे छात्र को पड़ गया महंगा
...इंसानियत दिखाना पत्रकारिता कर रहे छात्र को पड़ गया महंगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार के पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता कर रहे छात्र सुभाष कुमार को इंसानियत दिखाना महंगा पड़ गया। छेड़खानी का विरोध करने पर सुभाष को शुक्रवार की सुबह लफंगों ने जमकर पीटा। दर्जनभर लफंगों ने सुभाष को लाठी-डंडे और रॉड से पीटा, जिससे वह बुरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार के पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता कर रहे छात्र सुभाष कुमार को इंसानियत दिखाना महंगा पड़ गया। छेड़खानी का विरोध करने पर सुभाष को शुक्रवार की सुबह लफंगों ने जमकर पीटा। दर्जनभर लफंगों ने सुभाष को लाठी-डंडे और रॉड से पीटा, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
दरअसल, अपनी क्लास खत्म करने के बाद सुभाष अपने घर लौट रहे थे कि तभी उनकी नजर कुछ लफंगों पर पड़ी, जो परिचित दो छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस पर सुभाष ने लफंगों का विरोध किया। तभी उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। यह देख आने-जाने वाले राहगीरों ने भी किनारा थाम लिया।
सुभाष को लफंगों ने घसीटते हुए पटना कॉलेज के रास्ते वीसी आवास की ओर ले गए और यहां कुछ अन्य लड़कों को बुला लिया और फिर सुभाष की जमकर पिटाई की और वहां से फरार हो गए।
सुभाष का आरोप है कि वह पीरबहोर थाने में एफआईआर करने गया था, लेकिन वहां किसी ने उसकी नहीं सुनी।
इधर, पीरबहोर के प्रभारी थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास कोई छात्र नहीं पहुंचा है। अगर ऐसा मामला आया तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स