होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नियमों के दांव-पेंच में कैसे फंसी पत्रकारों की पेंशन, पढ़िए ये रिपोर्ट...
नियमों के दांव-पेंच में कैसे फंसी पत्रकारों की पेंशन, पढ़िए ये रिपोर्ट...
हिंदी डिजिटल विंग भास्कर डॉट कॉम (bhaskar.com) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे बिहार में पत्रकार पेंशन योजना पर नियमावली का ग्रहण लग गया है, पढ़िए ये रिपोर्ट: पत्रकार पेंशन योजना पर नियमावली का ग्रहण बिहार सरकार द्वारा प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
हिंदी डिजिटल विंग भास्कर डॉट कॉम (bhaskar.com) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे बिहार में पत्रकार पेंशन योजना पर नियमावली का ग्रहण लग गया है, पढ़िए ये रिपोर्ट:
पत्रकार पेंशन योजना पर नियमावली का ग्रहण
बिहार सरकार द्वारा पिछले साल अगस्त से पत्रकारों के लिए मासिक 5 हजार रुपए पेंशन देने की मंशा पर नियमावली का ग्रहण लग गया है। नियमावली में पेंशन की पात्रता के लिए निर्धारित शर्तों और आवेदन के प्रारूप में वांछित सूचना के कारण 80 आवेदन लंबित हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नियमावली में संशोधन पर विचार कर रहा है। स्वतंत्र पत्रकारों के लिए भी कम से कम 20 वर्षों के कार्यानुभव की शर्त रखने के साथ पत्रकार पेंशन के लिए आयकर दाता नहीं होने, कोई भी अन्य पेंशन और राज्य सरकार से कोई अन्य पेंशन पाने की शर्त रखी गई है।
विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बिहार पत्रकार पेंशन नियमावली 2015 में संशोधन के इसके आवेदन के प्रारूप में सुधार अपेक्षित है। इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है। नियमित काम करने वाले पत्रकारों को भविष्य निधि पेंशन योजना का लाभ मिलने के कारण बिहार सरकार द्वारा देय पेंशन मिलने पर सवालिया निशान लग गया है। इस मसले पर वित्त विभाग ने प्रशासी विभाग को यथोचित विचार करने को कहा है। अब इसी मसले पर विधि विभाग से परामर्श हो रहा है।
(साभार: दैनिक भास्कर)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स