होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिये, टीवी शो के दौरान क्यों पड़ा इस पत्रकार को मुक्का...
जानिये, टीवी शो के दौरान क्यों पड़ा इस पत्रकार को मुक्का...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रसियन टेलिविजन स्टूडियो में शो के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब पोलैंड के एक पत्रकार को मुक्का मार दिया गया। हालांकि इस कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया गया लेकिन टेलिविजन नेटवर्क ने इसे यूट्यूब (YouTube)
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रसियन टेलिविजन स्टूडियो में शो के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब पोलैंड के एक पत्रकार को मुक्का मार दिया गया। हालांकि इस कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया गया लेकिन टेलिविजन नेटवर्क ने इसे यूट्यूब (YouTube) पर डाल दिया है।
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब पोलैंड के पत्रकार ‘Tomasz Maciejczuk’ ने रसियन टीवी शो ‘Voting Right’ के दौरान कह दिया, ‘यूक्रेन के लोग सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं न कि रसिया की तरह जो गंदगी में रहते हैं।’ इस पर कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे ‘Roman Babayan’ ने उनके ऊपर एक कागज का टुकड़ा फेंक दिया और बोले कि गंदगी में रहने वाले तुम हो।
हंगामे के बीच कई लोग ‘Tomasz Maciejczuk’ को स्टूडियो से बाहर निकालने की बात करने लगे। इसके बाद 2012 चुनाव में यूक्रेन की पार्लियामेंट का हिस्सा रहे ‘Ihor Markov’ ने पत्रकार ‘Tomasz Maciejczuk’ के मुंह पर मुक्का मार दिया। वहीं इस बारे में ‘Tomasz Maciejczuk’ का कहना था कि उनका बयान इतना अपमानजनक नहीं था, जितना रसियन लोग पोलैंड के बारे में कहते रहते हैं।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स