होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / GST से अखबारों की कीमतों पर न पड़े असर, आज बैठक में होगी इस पर चर्चा
GST से अखबारों की कीमतों पर न पड़े असर, आज बैठक में होगी इस पर चर्चा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘द इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी’ (आईएनएस) की 600वीं बैठक गुरुवार को जयपुर के टोंक रोड स्थित होटल ललि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘आईएनएस’ के अध्यक्ष और दैनिक ‘राष्ट्रदूत’ के चीफ एग्जिक्यूटिव सोमेश शर्मा ने बताया कि देशभर के प्रतिनिधि जयपुर पहुंच चुके हैं। इन सभी ने बुधवार रात को राष्ट्रदूत की मेजबानी में एक पार्टी में शिरकत की। उधर वरिष्ठ पत्रकारों से मिलने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी पहुंचे और अखबार की समस्याओं सहित देशभर के मुद्दों पर बात की।
आईएनएसके अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने बताया कि जीएसटी लागू होने का असर अखबारों की कीमतों पर न पड़े, जिसे लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि न्यूज पेपर इंडस्ट्री पर अगर जीएसटी लागू होगा तो अखबारों की कीमतों में वृद्धि होगी, जिसका सीधा असर आमजन पर पड़ेगा और वे अखबार खरीदने और पढ़ने से बचेंगे। उन्होंने कहा कि अखबार देश को नॉलेज दे रहा है। ऐसे में नॉलेज को ट्रैक्स फ्री रखा जाना देशहित के लिए बेहद जरुरी है। उन्हों उम्मीद है कि न्यूज पेपर इंडस्ट्री जीएसटी से टैक्स फ्री रहेगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स