होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हर साढ़े 4 दिन में होती है एक पत्रकार की हत्या: रिपोर्ट
हर साढ़े 4 दिन में होती है एक पत्रकार की हत्या: रिपोर्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दुनियाभर के तमाम पत्रकार मुश्किल और विपरीत परिस्थियों में भी सच्चाई को दर्शकों से रूबरू कराते हैं, लेकिन जब खुद की सुरक्षा की बात हो तो वे हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान कई बार तो उन पर जान का खतरा भी बना रहता है। पत्रकारों को लेक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दुनियाभर के तमाम पत्रकार मुश्किल और विपरीत परिस्थियों में भी सच्चाई को दर्शकों से रूबरू कराते हैं, लेकिन जब खुद की सुरक्षा की बात हो तो वे हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। इस दौरान कई बार तो उन पर जान का खतरा भी बना रहता है। पत्रकारों को लेकर यूनेस्को की एक रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्येक साढ़े चार दिनों में एक पत्रकार की हत्या कर दी जाती है।
यूनेस्को के महासचिव की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दशक 827 पत्रकारों की उनकी नौकरी के दौरान हत्या कर दी गई। पत्रकारों की समस्या को लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित सीरिया, यमन, लीबिया, जैसे अरब देश रहे हैं। अरब देशों के बाद लैटिन अमेरिका का नंबर आता है। आश्चर्यजनक रूप से पत्रकारों की ज्यादातर (लगभग 59 प्रतिशत) मौतें पिछले दो सालों में युद्ध प्रभावित देशों में हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी पत्रकारों की अपेक्षा स्थानीय पत्रकारों पर मौत का खतरा ज्यादा मंडराता रहता है। आंकड़ों के अनुसार मारे गए पत्रकारों में 90 प्रतिशत स्थानीय पत्रकार थे। हालांकि 2014 में 17 विदेशी पत्रकार मारे गए जो कि औसतन पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स