होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या एक चैनल पर एक दिन की पाबंदी देश में आपातकाल लाएगी?
क्या एक चैनल पर एक दिन की पाबंदी देश में आपातकाल लाएगी?
मनीष तिवारी डिप्टी न्यूज एडिटर, दैनिक जागरण ।। ‘एनडीटीवी’ मामले में पत्रकार बिरादरी को केंद्र सरकार के खिलाफ ठीक वैसे ही एकजुट किया जा रहा है जैसे कचहरी में एक वकील के साथ हुए झगड़े के बाद सारे वकील पुलिस-प्रशा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
मनीष तिवारी
डिप्टी न्यूज एडिटर, दैनिक जागरण ।।
‘एनडीटीवी’ मामले में पत्रकार बिरादरी को केंद्र सरकार के खिलाफ ठीक वैसे ही एकजुट किया जा रहा है जैसे कचहरी में एक वकील के साथ हुए झगड़े के बाद सारे वकील पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतर आते हैं, जैसे एक मेडिकल दुकानदार को किसी मामले में पकड़े जाने पर पूरे देश या राज्य के केमिस्ट हड़ताल पर चले जाते हैं, जैसे मेडिकल कालेजों में किसी घटना पर जूनियर डॉक्टरों को इकट्ठा किया जाता है। लिस्ट बहुत लंबी है। अब पेशों के आधार पर एकजुटता दिखाई जाने लगी है।
एनडीटीवी पर एक दिन की पाबंदी किस कारण लगी है, इस पर चर्चा होने के बजाय बोलने की आजादी के सवाल किए जा रहे हैं। क्या वाकई यह सरकार की आलोचना और उसके बाद सरकारी दमन का मामला है? क्या एक चैनल पर एक दिन की पाबंदी देश में आपातकाल लाएगी? कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह एक शुरुआत है, सबका नंबर आएगा। अगर शुरुआत करने में ढाई साल लग गए तो पूरे देश में मीडिया को दबाने में कितना वक्त लगेगा?
क्या उसके पहले मई 2019 नहीं आएगा? क्या देश में चुनाव आयोग, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट कुछ नहीं बचे हैं। और इससे भी ऊपर क्या राज्यसभा बदल गई है? आज देश में और भी संस्थाएं हैं जो आपातकाल नहीं आने देंगी? उनमें से ज्यादातर 1975 में भी थीं, लेकिन तब बहुत लोगों ने बहुत आसानी से घुटने टेक दिए थे। आज राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में जो लोग आपातकाल का खतरा देख और दिखा रहे हैं उन्हें याद दिलाना जरूरी है कि एक वह दौर भी था जब किशोर कुमार, राजेश खन्ना, संजीव कुमार जैसे कलाकारों को टीवी-रेडियो पर प्रतिबंधित कर दिया जाता था। अब ये लोग राजनीति में तो थे नहीं, इसलिए उन पर प्रतिबंध सिर्फ इसलिए लगा दिया जाता था कि किसी कार्यक्रम में या तो कांग्रेस के खिलाफ बोले या संजय गांधी के बुलाने पर किसी कार्यक्रम में नहीं आए।
(साभार: फेसबुक वाल से)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स