होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मृणाल पांडे प्रसार भारती की नई चेयरपर्सन
मृणाल पांडे प्रसार भारती की नई चेयरपर्सन
<p>आरिफ खान मंसूरी</p> <div>समाचार4मीडिया.कॉम</div> <div>मृणाल पांडे को 22 जनवरी को प्रसार भारती की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
मृणाल पांडे को 22 जनवरी को प्रसार भारती की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। मृणाल पांडे अरुण भटानगर की जगह लेंगी। अरुण भटनागर ने पिछले साल मई में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन सरकार ने उन्हें कुछ और समय के लिए अपने पद पर बने रहने के लिए कहा था। अरुण भटनागर का इस्तीफा अंतिम रूप में दिसम्बर में स्वीकार किया गया। मृणाल पांडे इससे पहले ‘हिन्दुस्तान’ की प्रधान संपादक थीं, लेकिन उनके पद पर अमर उजाला से शशि शेखर के आ जाने से उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार से इस्तीफा दे दिया। मृणाल पांडे के अलावा श्याम बेनेगल और मुजफ्फर रहमान को प्रसार भारती बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
मृणाल पांडे का जन्म 1946 में मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई नैनीताल में की और बाद में मास्टर डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ली है। अंग्रेजी और संस्कृत साहित्य के साथ ही भारतीय इतिहास के बारे में भी उन्होंने पढ़ाई की है। मृणाल पांडे अपने पत्रकारिता के कार्यकाल में दूरदर्शन और स्टार न्यूज के साथ भी काम कर चुकी हैं तथा उन्होंने 1984 से 1987 तक महिला पत्रिका ‘वामा’ में संपादक के तौर पर भी काम किया है। उनके लेख अलग-अलग समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। मृणाल पांडे हिन्दी उपन्यासकार शिवानी की बेटी हैं।
टैग्स