होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भोजराज ने पत्रिका से शुरू की नई पारी
भोजराज ने पत्रिका से शुरू की नई पारी
<p>समाचार4मीडिया.कॉम</p> <div>भोजराज उच्चसरे अपनी नई पारी पत्रिका जबलपुर के साथ शुरू कर रहे हैं। यहा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
भोजराज उच्चसरे अपनी नई पारी पत्रिका जबलपुर के साथ शुरू कर रहे हैं। यहां पर वो रीजनल डेस्क इंचार्ज के रूप में काम करेंगे। इससे पहले वे नईदुनिया में सेंट्रल डेस्क इंचार्ज के तौर पर काम कर रहे थे। भोजराज नईदुनिया जबलपुर की लांचिंग टीम में शामिल थे। 9 अप्रैल को भोजराज ने पत्रिका ज्वाइन किया। भोजराज रेजिडेंट एडिटर सिद्धार्थ भट्ट को रिपोर्ट करेंगे।
अपने नई दुनिया के कार्यकाल के बारे में समाचार4मीडिया को बताते हुए भोजराज ने कहा, “नईदुनिया में मैंने तीन साल तक काम किया है। यहां का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा । नईदुनिया में एडिटोरियल फ्रीडम तो है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कुछ दिक्कतें आ रही थी, जो मेरे इस्तीफे की वजह बनीं।“
भोजराज पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत दैनिक भास्कर, भोपाल से की थी और भास्कर में 13 साल तक अनेक भूमिकाओं पर काम किया।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है।समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स