होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बन रहा है मीडिया सेंटर
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बन रहा है मीडिया सेंटर
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>दिल्ली में अक्टूबर में होने वाले 19 वें राष्ट्रमंडल खेल का दुनि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दिल्ली में अक्टूबर में होने वाले 19 वें राष्ट्रमंडल खेल का दुनिया भर में सीधा प्रसारण दिखाने से लेकर मीडिया में कवरेज के लिए प्रगति मैदान में बनाया जा रहा मीडिया सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह सेंटर अगस्त में बनकर तैयार हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्टिंग सेंटर की तरह तैयार हो रहे मीडिया सेंटर का प्रबंधन प्रसार भारती करेगा तो इसे खेल के दौरान चलाने का जिम्मा पीआईबी (प्रेस इंन्फारमेशन ब्यूरो) के पास होगा।
राष्ट्रमंडल खेल के कवरेज में पहली बार देश में एचडी टीवी (हाई डेफिनेशन टेलीविजन) तकनीक का इस्तेमाल होने से इस सेंटर में उच्च स्तर डिजिटल प्रसारण की सुविधा होगी। यह सेंटर प्रगति मैदान के हॉल संख्या 12 व 12 ए में बनाया जा रहा है। इस जगह का चुनाव राष्ट्रमंडल खेल के मुख्य आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, खेलगांव, नेशनल स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम समेत अन्य खेल स्थल से नजदीक होने के कारण किया गया। जिसके बाद से तैयार करने का जिम्मा बेसिल (ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड) को सौंपा गया और गत अप्रैल से इस सेंटर को बनाने का काम चल रहा है।
बेसिल के मुख्य प्रबंधक जयप्रकाश नथानी ने बताते हैं कि 3 से 14 अक्टूबर तक देश में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। इसके दुनिया भर में प्रसारण के लिए वर्ल्ड क्लास मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स