होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ‘लोकमत समूह’ आईपीओ लाने की तैयारी में

अब ‘लोकमत समूह’ आईपीओ लाने की तैयारी में

<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>मराठी दैनिक, &lsquo;लोकमत&rsquo; के प्रकाश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मराठी दैनिक, ‘लोकमत’ के प्रकाशक, मुंबई आधारित मीडिया हाउस, लोकमत मीडिया लिमिटेड अपने विस्तार के लिए आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने 13,829,064 शेयरों के लिए 10 रुपये प्रत्येक इक्विटी शेयर, कंपनी के मौजूदा शेयर धारकों से, आईपीओ के लिए मसौदा तैयार किया है। कपंनी, इक्विटी शेयर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।
 
‘लोकमत समूह’, आईबीएन18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से मराठी समाचार चैनल ‘आईबीएन लोकमत’ संचालित करता है। आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग समूह, मौजूदा मुद्रण सुविधाओं के उन्नयन के लिए पूंजी व्यय पर, नए बाजारों में विस्तार, ब्रांड निर्माण, संवर्धन और विपणन, पूर्व भुगतान के लिए और क्षमता में वृद्दि करने, ऋण चुकाने के लिए, मुख्य रूप से मराठी फिल्मों सहित, भारतीय फिल्मों के सह-निर्माण, फिल्म अधिकार प्राप्त करने एवं आईबीएनएल में निवेश और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगा।
 
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के यहां ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्टस (डी आर एच पी) के अनुसार, कंपनी आईपीओ के जरिए अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी कम करेगी। हालांकि, आईपीओ से कितनी राशि प्राप्त होगी इसका खुलासा नहीं किया गया है। न्यूज़ चैनल और ‘लोकमत’ समाचार पत्र के अलावा समूह दो और समाचार पत्र – ‘लोकमत समाचार’ (हिंदी) और ‘लोकमत टाइम्स’ (अंग्रेजी) का प्रकाशन करती है।
 
कोटक महिंद्रा कैपिटल, इनाम सिक्युरिटीज और लिंक इनटाइम (इंडिया) कंपनी को मार्केट से धन जुटाने की प्रक्रिया में सहायता कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि, जुलाई 2010 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स समूह’ का ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (एचएमवीएल) ने आईपीओ के माध्यम से 270 करोड़ रुपये जुटाये थे। इसके अलावा, एक अन्य मीडिया समूह, ‘डीबी कॉर्प लिमिटे’ड का आईपीओ 2009 के अंत में आया था जो 39.3 गुणा ज्यादा सब्सक्राइब हुआ।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago