होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हर नए मीडियाकर्मी को यह साइट पढ़नी चाहिए

हर नए मीडियाकर्मी को यह साइट पढ़नी चाहिए

<p><strong>राहुल देव, एडिटर-इन-चीफ, आज समाज</strong></p> <div>समाचार4मीडिया की प्रगति और काम से मैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

राहुल देव, एडिटर-इन-चीफ, आज समाज

समाचार4मीडिया की प्रगति और काम से मैं बहुत खुश हूं। इस पोर्टल ने अपने कार्यों के जरिए मीडिया में अपनी सम्मानित जगह बनायी है। हिंदी में मीडिया न्यूज़ पोर्टल की कमी नहीं है लेकिन वो सिर्फ सनसनी फैलाने, टोपी उछालने और लोगों को डरा धमका कर अपना काम निकालना जानते हैं। इन सभी पोर्टल की अपेक्षा समाचार4मीडिया के कार्य करने का तरीका संयत और गंभीर है। समाचार4मीडिया ऐसा पोर्टल है जिसे प्रगति करते हुए देखने का दिल से करता है। खबरें तो कोई भी पोर्टल प्रकाशित कर सकता है, लेकिन खबरों को सही तरीके और विश्वसनीयता के साथ पाठक वर्ग के सामने पेश करना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
 
समाचार4मीडिया ने सकारात्मक तरीके से खबरों का प्रकाशन करके अपने लिए मीडिया जगत में एक जगह बनायी है। इन सबके साथ ही यह पोर्टल कुछ विशेष तरीके का कंटेंट भी पाठकों के लिए उपलब्ध कराता है। गंभीर विमर्श, साक्षात्कार, परिचर्चा, इसके अलावा कई ईवेंट जो मीडिया से जुड़े विषयों पर आधारित होते हैं, वो भी आप समाचार4मीडिया जैसे मंच पर पढ़ सकते हैं। आज की समकालीन पत्रकारिता के लिए यह मीडिया और उसके कार्यकलापों से रूबरू होने का यह एक अच्छा माध्यम है, जो नए लोग मीडिया में आ रहे है उन्हें यह पोर्टल जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी जानकारी और समझ मेंबढ़ोतरी होगी। सस्ती लोकप्रियता को नकार करके गंभीर, तथ्यपरक और गरिमापूर्ण खबरों को पाठक तक पहुंचाने के लिए समाचार4मीडिया बधाई का पात्र है और इसने बहुत ही कम समय में एक मिसाल कायम की है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago