होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तेलुगु दैनिकों में गिरावट का दौर जारी
तेलुगु दैनिकों में गिरावट का दौर जारी
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट के बाद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट के बाद तेलुगु भाषा के सभी प्रकाशनों ने वर्ष भर के दौरान मिला-जुला प्रदर्शन किया है। तेलुगु पत्रिकाओं ने अन्य भाषा की पत्रिकाओं की तरह 2010 में अच्छा प्रदर्शन किया है।
आईआरएस के चौथे तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ‘ईनाडु’ के पाठकों की संख्या 60 लाख 41 हजार है इस तरह से तीसरे तिमाही के आंकड़ों की अपेक्षा इसके पाठकों की संख्या में कमी आई है। तेलुगु दैनिकों में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचारपत्र, ‘साक्षी’ ने आईआरएस के सभी तिमाही के नतीजों में अपने विकास की गति को बनाए रखा है। 2010 की चौथी तिमाही में ‘साक्षी’ के पाठकों की संख्या 49.54 लाख है।
‘आंध्र ज्योति’ के पाठकों की संख्या में 2010 के सभी तिमाही में एगिरावट दर्ज की गई। आईआरएस के चौथी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ‘आंध्र ज्योति’ के पाठकों की संख्या 21 लाख 23 हजार है।
तेलुगु में चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला समाचारपत्र ‘वार्ता’ के पाठकों की संख्या में 2010 के संपूर्ण तिमाही में कमी देखने को मिली है। आईआरएस के चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ‘वार्ता’ के पाठकों की संख्या 4 लाख 56 हजार है। ‘आंध्र भूमि’ 2 लाख 90 हजार पाठकों की संख्या में 2010 की अंतिम तीन तिमाही में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
तेलुगु पत्रिकाओं में, ‘स्वाति सपारी वारा’ पत्रिका ने आईआरएस की आल इंडिया रीडरशिप के आंकड़ों के अनुसार, 5 लाख की पाठकों की संख्या के साथ नेतृत्व कायम रखा है। उल्लेखनीय है कि आईआरएस की दूसरी एवं तीसरी तिमाही में भी इसके पाठकों की संख्या में वृद्दि दर्ज की गई थी।
‘अन्नदाता’ पत्रिका के पाठकों की संख्या में दूसरी तिमाही के दौरान वृद्धि दर्ज की गई थी लेकिन तीसरी एवं चौथी तिमाही के नतीजों में इसके पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है और आईआरएस के चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या 1 लाख 30 हजार है। ‘इंडिया टुडे’ के तेलुगु संस्करण के पाठकों की संख्या में भी मिला-जुला प्रदर्शन देखा गया है। एक ओर जहां आईआरएस के दूसरी एवं तीसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ‘इंडिया टुडे’ के तेलुगु के पाठकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई वहीं पिछले तिमाही के नतीजों के अनुसार इसके पाठकों की संख्या में कमी आई है और यह अब 1 लाख 9 हजार रह गई है.
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स