होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डीयूजे पत्रकार व गैर पत्रकारों का धरना आज
डीयूजे पत्रकार व गैर पत्रकारों का धरना आज
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>दिल्ली यूनियन ऑफ एक्रिडेटेड न्यूज कैमरामेन और
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दिल्ली यूनियन ऑफ एक्रिडेटेड न्यूज कैमरामेन और नेशनल एलायंस ऑफ जर्नलिस्ट ने पत्रकारों व गैर पत्रकारों से सोमवार को यह अपील की गई थी कि इन सभी इकाईयों के लोग कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स और न्यूज एजेंसी एंप्लाइज आज जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करें। यह अपील जस्टिस मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को अधिसूचित करने में की जा रही देरी को देखते हुए की जा रही है। धरना प्रदर्शन आज दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
कंफेडरेशन की अपील पर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एटक, सीटू, एक्टू, इंटक, एचएम और भारतीय कृषक समाज आदि संगठनों ने भी पत्रकारों और गैर पत्रकारों को जस्टिस मजीठिया की सिफारिशों के तहत उचित वेतनमान दिलाने की मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन में भाग लेने पर अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इसमें भाग लेने वाले हैं।
पत्रकारों और गैर पत्रकारों के वेतन के सिलसिले में जस्टिस जीआर मजीठिया आयोग का गठन मई 2007 में केंद्र सरकार ने किया गयी था। आयोग ने अपनी सिफारिशों संबंधी रिपोर्ट 31 दिंसबर को सौप दी थी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स