होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोआक्रॉनिकल.कॉम ने पूरे किए एक साल
गोआक्रॉनिकल.कॉम ने पूरे किए एक साल
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>‘गोआक्रॉनिकल.कॉम’ ने 13 अगस्त, 201
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘गोआक्रॉनिकल.कॉम’ ने 13 अगस्त, 2011 को अपने एक साल पूरे कर लिए हैं। इसे ‘कायदेंस मीडिया वेंचर्स’ के द्वारा एक साल पहले लॉन्च किया गया था। यह अपने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन न्यूज़, इंफोर्मेशन, कम्युनिकेशन और सर्विसेज देता है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2010 में ‘कायदेंस मीडिया वेंचर्स’ और ‘नेटवर्क18’ का इंटरनेट डिविजन, ‘वेब18’ ने क्रॉस मीडिया को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया था। और इस समझौते को ‘कायदेंस मीडिया वेंचर्स’ के ‘गोआक्रॉनिकल.कॉम’ तक विस्तार दिया गया था।
इस समझौते के तहत, ‘गोआक्रॉनिकल.कॉम’ अपने साइट पर आने वालों को ‘आईबीएनलाइव.कॉम’ से करेंट अफेयर्स, बिजनेस, स्पॉर्ट, मूवी, टेक्नॉलजी और पॉलिटिक्स से संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों का वीडियो के साथ टेक्स्ट भी देती है। ‘मनीकंट्रोल.कॉम’ से लाइव स्टॉक मार्केट अपडेट उपलब्ध कराती हैं और ‘इन.कॉम’ से गाने, फिल्म, गेम्स और इसके अलावा अन्य सेवायें मुहैया कराती हैं। ‘कायदेंस मीडिया वेंचर्स’ के मैनेजिंग डायरेक्टर, सैवियो रॉड्रिक्स ने इस अवसर पर कहा, “गोआक्रॉनिकल.कॉम का मुख्य उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को गोआ, भारत और विदेशों की खबरें महैया कराना है। इसके उपभोक्ता, खबरों के अलावा, गाने, मूवी, गेम्स और बिजनेस इंटरेस्ट जैसे स्टॉक मार्कट की खबरें भी देखते हैं।”
रॉड्रिक्स ने विस्तार से समझाते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य गोआ को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के तौर पर पेश करना है और गोआ में रहने वालों को विश्व भर की खबरों से परिचित कराना है। हमें अपने उपभोक्ताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और आने वाले महीनों में हम और बेहतर सेवा देंगे।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स