होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एक्सप्रेस खुद को कर रहा है मजबूत, चैनल के विकास के लिए 200 करोड़ लगाए
न्यूज एक्सप्रेस खुद को कर रहा है मजबूत, चैनल के विकास के लिए 200 करोड़ लगाए
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>साईं प्रसाद मीडिया समूह ने अपने हिंदी न्यूज चै
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
साईं प्रसाद मीडिया समूह ने अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ की स्थिति बाजार को मजबूत करने के लिए 200 करोड़ रुपए की पूंजी लगाने का निश्चय किया है। समूह पहले से ही टेक्नॉलोजी और ड्रिस्ट्रीब्यूशन पर 80 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है, जबकि चालू वित्त वर्ष में लगभग 20 करोड़ रुपए वह एक जागरुकता अभियान और अन्य चल खर्चों पर लगा चुका है।
उल्लेखनीय है कि चैनल सॉफ्ट रन 7 जुलाई को शुरु कर किया गया था और अधिकारिक तौर पर इसकी लांचिंग 27 जुलाई 2011 को की गई थी। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक न्यूज एक्सप्रेस को हाई डेफिनेशन चैनल बनाने के लिए टेक्नॉलोजी पर 35 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इस बीच, समूह के चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा है।
चैनल के हेड मुकेश कुमार ने कहा कि चैनल को एक न्यूज चैनल के रूप में स्थापित करने के लिए और इसे सीरियस न्यूज चैनल बनाने के लिए इसका फोकस राजनीतिक खबरों पर करना होगा। न्यूज एक्सप्रेस एक हार्ड कोर न्यूज चैनल है और यह संक्षेप में और फटाफट खबरें दिखाने में विश्वास नहीं रखता है।
इस समय चैनल के आठ ब्यूरो और स्टॉफ में 300 लोग काम कर रहे हैं। न्यूज चैनल की टैगलाइन‘अंदर की खबर’ है।
न्यूज एक्सप्रेस का साई प्रसाद मीडिया समूह के साथ 1,500 करोड़ का वेंचर है, यह समूह फूड, प्रोपर्टी, फाइनेंस, इन्फ्रास्टक्चर, एनर्जी और फिल्म प्रोडक्शन बिजनेस में रुचि रखता है। समूह ने मध्य प्रदेश में भी एक रीजनल चैनल लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। समूह ‘हम वतन’ अखबार और मीडिया स्कूल भी चला रहा है। इसके अलावा समूह एक एफएम चैनल लांच करने की भी योजना बना रहा है
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स