होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इनबा 2011: एनडीटीवी 24x7 को ‘न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर’अवार्ड मिला

इनबा 2011: एनडीटीवी 24x7 को ‘न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर’अवार्ड मिला

<div>समाचार4मीडिया.कॉंम ब्यूरो</div> <div>चौथे एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड में एनडीट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉंम ब्यूरो
चौथे एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड में एनडीटीवी24x7 को ‘न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर’ अवार्ड से नवाजा गया तो किसी को इस पर आश्चर्य नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त 2011 को एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड का भव्य आयोजन नईदिल्ली के होटल ललित में किया गया था। इस अवार्ड को ‘एनडीटीवी’ समूह के सीईओ, विक्रम चंद्रा ने ग्रहण किया। चंद्रा ने अवार्ड ग्रहण करने के बाद ‘एनडीटीवी’ के शानदार न्यूज़ टीम को धन्यवाद दिया।
 
‘एनडीटीवी 24x7’ को यह अवार्ड उसके द्वारा लगातार विश्वसनीय, संतुलित और उच्च क्वालिटी के न्यूज़ प्रसारण के लिए दिया गया। ‘एनडीटीवी’ ने कई सार्वजनिक सेवा अभियानों का प्रसारण किया जिससे सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव लाना पड़ा और लोगों का राष्ट्र के प्रति व्यवहार में भी परिवर्तन हुआ जैसे बाघों को बचाओ, भारत के समुद्री इलाकों के पर्यावरण पर प्रभाव, प्रदूषित नदियां, खेल के लिए मार्क्स, सपोर्ट माई स्कूल के अलावा अन्य कैंपेन हैं।
 
‘एनडीटीवी 24x7’ के लिए अवार्ड ग्रहण करते हुए विक्रम चंद्रा ने कहा, “टेलीविजन बिजनेस हमेशा से टीम गेम रहा है और मेरा मानना है कि एनडीटीवी 24x7 न्यूज़ टीम भारतीय टेलीविजन जगत के बेहतरीन न्यूज़ टीम में से एक है। मैं टीम की ओर से इस अवार्ड को ग्रहण कर रहा हूं और पूरी टीम को अपना धन्यवाद देता हूं।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

1 day ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

1 day ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

2 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

10 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

10 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

16 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

18 hours ago