होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स’ को तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट में कमी

‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स’ को तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट में कमी

<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>&lsquo;हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड&rsquo; (एचएमवीएल) को

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (एचएमवीएल) को 31 दिसंबर, 2011 को खत्म हुए तीसरी तिमाही में नेट फ्रॉफिट 117 मिलियन रुपये से घटकर 108 मिलियन रुपये रह गया है।
दूसरी तरफ, ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स’ के एड रिवेन्यू में 9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है जो 1,024 मिलियन रुपये का है।
 
इस बीच, ‘एचएमवीएल’ का कुल राजस्व 1,307 मिलियन रुपये से 9 प्रतिशत बढ़कर 1,402 रुपये मिलियन हो गया है। ‘एचएमवीएल’ के सर्कुलेशन राजस्व में भी 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो 315 मिलियन रुपये बढ़कर 338 मिलियन रुपये हो गया है और यह सर्कुलेशन में जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण दर्ज हुआ है।
 
ईबीआईटीडीए भी 4 प्रतिशत बढ़कर 200 मिलियन रुपये से 209 मिलियन रुपये हो गया है। मुख्य तौर पर विज्ञापन राजस्व में बढ़ोतरी एवं सरप्लस फंड में आय में बढ़ोतरी के कारण हुआ है।
‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ के, चेयरपर्सन, शोभा भरतिया ने तीसरी तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक चुनौतियों के बाद भी हम तीसरी तिमाही के वित्तीय और ऑपरेशनल प्रदर्शन की रिपोर्ट से खुश हैं। हमने समाचारपत्र के विस्तार पाठकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है और तीसरी तिमाही के नतीजों से यह साबित भी होता है।”
हाल ही में, अलीगढ़ में ‘हिन्दुस्तान’ की लॉन्चिंग इसके विस्तार योजना की एक अहम कड़ी है।
 
गौरतलब है कि ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ हिन्दी दैनिक, ‘हिन्दुस्तान’ और हिन्दी पत्रिका, ‘नंदन’ और ‘कादम्बिनी’ का प्रकाशन करता है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago