होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज़ टाइम 24X7 से दो दर्जन लोगों का इस्तीफा, चैनल की हालत खस्ता

न्यूज़ टाइम 24X7 से दो दर्जन लोगों का इस्तीफा, चैनल की हालत खस्ता

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>पिछले महीने न्यूज़ टाइम24X7 से करीब चालीस लोगो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

पिछले महीने न्यूज़ टाइम24X7 से करीब चालीस लोगों की छंटनी होने के बाद इस बार तकरीबन दो दर्जन लोगों ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में सीनियर और जूनियर लेवल के लोग शामिल हैं। इनमें प्रोड्यूसर आदित्य त्रिपाठी, संजय बिष्ट, सीनियर प्रोड्यूसर अमित छाबड़ा, अविनाश तिवारी, ज्योत्सना, तरूण, केशर रज़ा कोमल, पारुल, हिमांशु और जयंत पाठक शामिल हैं।
 
अमित छाबड़ा जल्द आ रहे न्यूज़ चैनल,  ‘फॉर रियल न्यूज़’ ज्वाइन कर रहे हैं। अविनाश, आदित्य त्रिपाठी और तरुण ‘समाचार प्लस’ न्यूज़ चैनल ज्वाइन कर रहे हैं। साथ  ही, ज्योत्सना ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ न्यूज़ पेपर से साथ जुड़ने जा रही हैं। बाकी लोग अब किस संस्थान के साथ जुड़ने जा रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
कई लोगों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है। तकनीकि विभाग से भी कईयों ने इस्तीफा दिया है।
 
चैनल बहुत ही कम लोगों के साथ चलाया जा रहा है। वहीं, इंडस्ट्री में ख़बर फैली हुई है कि यह चैनल बंद भी हो सकता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस चैनल को बेचने की कई लोगों से बातचीत चल रही है। और इसे जल्द ही दूसरा ग्रुप टेक-ऑवर करने वाला है।
 
पिछले महीने हुई छंटनी में करीब 15 लोग संपादकीय टीम से, 9 वीडियो एडिटर, पांच कैमरा मैन और बाकी तकनीकि विभाग के लोग शामिल थे। इन सब लोगों को कॉस्ट कटिंग के नाम पर निकाला जा रहा है।
 
चैनल का कुछ दिन पहले ही ‘जनसंदेश’ से नाम बदलकर, ‘न्यूज़ टाइम 24x7’किया गया था। पहले इस चैनल का नाम ‘जनसंदेश’ से बदलकर ‘जनसंदेश+’ किया गया फिर ‘जनसंदेश+’ से बदलकर ‘न्यूज़ टाइम 24x7’ किया गया। चैनल लॉन्च होने के दो-तीन साल बाद अभी करीब तीन-चार महीने पहले सैलरी बढ़ाई गई और प्रमोशन किये गये थे। चैनल पर चल रहे टॉक शॉ प्राइम टाइम को भी बंद कर दिया गया है। जिसे चैनल के मैनेजिंग एडिटर, सैयदेन ज़ैदी होस्ट करते थे। वहीं चैनल में एजेंसियों से आने वाली फीड भी बंद कर दी गई है।
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

1 day ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

1 day ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

2 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

10 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

10 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

16 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

18 hours ago