होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आईआरएस दूसरी तिमाही में भी जागरण की बादशाहत कायम, टॉप टेन में कोई बदलाव नहीं

आईआरएस दूसरी तिमाही में भी जागरण की बादशाहत कायम, टॉप टेन में कोई बदलाव नहीं

<div>मीडिया रिसर्च यूजर काउंसिल की तरफ से इंडियन रीडरशिर सर्वे की दूसरी तिमाही के आंक़डे जारी कर दिए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

मीडिया रिसर्च यूजर काउंसिल की तरफ से इंडियन रीडरशिर सर्वे की दूसरी तिमाही के आंक़डे जारी कर दिए गए हैं। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक देश भर से प्रकाशित टॉप अखबारों की लिस्ट में वही अखबार उन्हीं पायदान पर काबिज हैं जैसी स्थिति पहली तिमाही में थी, लेकिन टॉप टेन में से सात अखबारों ने अपने पाठक गंवाए हैं।
सभी अखबारों में दैनिक जागरण ने आईआरएस आंकड़ों के मुताबिक लगातार 23वीं बार पहले पायदान पर बना हुआ है। एवरेज इश्यू रीडरशिप के आधार पर पिछली तिमाही की तुलना में जागरण के पाठकों में बढ़ोतरी में मामूली बढ़ोतरी हुई है. 2012 की पहली तिमाही में जहां जागरण के पाठकों की संख्या 16,412,000 थी वहीं इस बार बढ़कर 16,429,000 हो गई है।
लेकिन सभी पाठकों की संख्या में बढ़ोतरी सभी अखबारों को नहीं हासिल हो पायी है। टॉप अखबारों में से दैनिक भास्कर, मलयालम मनोरमा, अमर उजाला, टाइम्स ऑफ इंडिया, डेली थांथी, राजस्थान पत्रिका और मातृभूमि के पाठक दूसरी तिमाही में कम हुए हैं।
इसी क्रम में दैनिक भास्कर टॉप टेन की लिस्ट में दूसरे पायदान पर बना हुआ है। लेकिन जहां पहली तिमाही में एवरेज इश्यू रीडरशिप के आधार पर भास्कर के पास 14,553,000 पाठक थे वहीं इस बार घटकर 14,448,000 पाठक हैं। वहीं तीसरे स्थान पर काबिज हिंदुस्तान ने अपने साथ कुछ नए पाठक जोड़े हैं। एवरेज इश्यू रीडरशिप के आधार पर जहां पिछली तिमाही में हिंदुस्तान की पाठक संख्या12,157,000 थी वह दूसरी तिमाही में बढ़कर 12,205,000 हो गई।
टॉप टेन में अन्य अखबारों की बात करें तो पिछली तिमाही की तुलना में मलयालम मनोरमा, अमर उजाला के पाठकों में मामूली गिरावट हुई है।
इसी तरह अंग्रेजी अखबारों में टाइम्स ऑफ इंडिया की पाठक संख्या में भी कमी देखी गई है। मराठी दैनिक लोकमत टॉप टेन में बना हुआ है और उसने अपने साथ नए पाठक भी जोड़े हैं।
टॉप टेन में आठवें पायदान पर मौजूद डेली थांथी के पाठकों की संख्या में कमी हुई है। राजस्थान पत्रिका और मातृभूमि के भी पाठक कम हुए हैं।

  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

39 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago