होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंटरव्यू करने पर इस बड़े चैनल के तीन पत्रकार गिरफ्तार...
इंटरव्यू करने पर इस बड़े चैनल के तीन पत्रकार गिरफ्तार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सोमालिया की राजधानी में सुरक्षा बलों ने टेलिविजन न्यूज चैनल अल-जजीरा के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सोमालिया के एक मीडिया अधिकार कार्यकर्ता ने दी है। मीडिया अधिकार कार्यकर्ता हसन ग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोमालिया की राजधानी में सुरक्षा बलों ने टेलिविजन न्यूज चैनल अल-जजीरा के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सोमालिया के एक मीडिया अधिकार कार्यकर्ता ने दी है।
मीडिया अधिकार कार्यकर्ता हसन गिसे ने मंगलवार को बताया कि अल-जजीरा न्यूज चैनल के पत्रकार हमजा मोहम्मद और दो कैमरामैन को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार लिया है। सोमालिया के अधिकारियों ने बताया कि हमजा को विद्रोही के कब्जे वाले इलाके में अल शबाब के नेताओं से इंटरव्यू करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
हालांकि सोमालिया के पत्रकार संघ ने अल-जजीरा के पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा की है। गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार के संपादक अब्दी अदेन गुल्ड की रिहाई के कुछ घंटे बाद ही अल-जजीरा के इन पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है।
मीडिया अधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विद्रोहियों और सरकार दोनों पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। इस साल अब तक सोमालिया में दो पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। 1992 से अबतक सोमालिया में 59 पत्रकार मारे जा चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स