होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, इस विमान हादसे में किन 20 पत्रकारों की हुई मौत, एक की बची जान
जानिए, इस विमान हादसे में किन 20 पत्रकारों की हुई मौत, एक की बची जान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ब्राजील की एक फर्स्ट डिविजन फुटबॉल टीम समेत 77 लोगों को लेकर मेदयीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा एक चार्टर्ड प्लेन मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में 21 पत्रकारों की एक टीम भी शामिल थी, जिनमें रेडियो रिपोर्टर्स,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ब्राजील की एक फर्स्ट डिविजन फुटबॉल टीम समेत 77 लोगों को लेकर मेदयीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा एक चार्टर्ड प्लेन मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में 21 पत्रकारों की एक टीम भी शामिल थी, जिनमें रेडियो रिपोर्टर्स, कमेंटेटर्स, कैमरामैन और फोटोग्राफर्स शामिल थे। और यह टीम ब्राजील के शापेको एनसी फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के साथ सफर कर रहे थे, जिनमें से 20 पत्रकारों की मौत हो गई, जबकि एक पत्रकार हादसे में बच गया।
ब्राजील के चापेको शहर के रेडियो एफएम स्टेशन रेडियो ओएस्टो कैपिटल (Radio Oeste Capital) के लिए काम कर रहे 43 साल के राफेल हेंजल (Rafael Henzel Valmorbida) इस हादसे में बच गए, जबकि इस स्थानीय रेडियो स्टेशन ने अपने एक अन्य रिपोर्टर रेनन कार्लोस खो दिया।
इसी तरह अन्य स्थानीय रेडियो स्टेशन Radio Chapecó, Radio Super Condá और Radio Vang FM ने भी अपने पांच रिपोर्टर्स को खो दिए, जिनमें Douglas Dorneles (36) Fernando Schardong (48), Edson Luiz Ebeliny (54), Gelson Galiotto (41), और Jacir Biavatti (46) शामिल थे।
इस विमान में ‘फॉक्स स्पोर्ट्स ब्राजील’ के भी छह पत्रकार शामिल थे, जिनमें Victorino Chermont Miranda (43), Rodrigo Santana Gonçalves (35), Devair Paschoalon (51) (ब्राजील के जाने-माने कमेंटेटर), Lilacio Pereira Junior (48), Paulo Julio Clement (51) और Mario Sergio de Paiva (66) शामिल थे।
वहीं ब्राजील के दैनिक अखबार ग्लोबो(Globo) में काम करने वाले चार पत्रकार भी इस प्लेन में शामिल थे, जिनकी मौद हो गई है। इनमें Guilherme Marques (28), Ari de Araújo Junior (48), Guilherme Laars (43), और Laion Machado Espinola (29) शामिल थे। इनके अलावा आरबीएस नेटवर्क (RBS network) के चार पत्रकार Giovane Klein Victória (28), Bruno Mauri da Silva (25) Djalma Araújo Neto (35) और André Podiacki (26) शामिल थे।
बता दें कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हुई जांच में दुर्घटना का कारण विमान में ईंधन खत्म होना बताया जा रहा है। विमान के पायलट की आवाज की रिकॉर्डिंग से यह जानकारी मिली है। ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रहे इस विमान में 77 लोग सवार थे जिनमें से केवल छह ही जीवित बच सके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स