होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन बड़े टीवी चैनलों ने किया ट्राई के इस नियम का उल्लंघन
...इन बड़े टीवी चैनलों ने किया ट्राई के इस नियम का उल्लंघन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘द टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) का कहना है कि इस साल 28 मार्च से 26 जून के बीच 137 पे चैनलों (pays channels) ने उसके 12 मिनट एड कैप (ad cap) नियम की अवहेलना की है। ट्राई के अनुसार, इनमें 112
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘द टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) का कहना है कि इस साल 28 मार्च से 26 जून के बीच 137 पे चैनलों (pays channels) ने उसके 12 मिनट एड कैप (ad cap) नियम की अवहेलना की है। ट्राई के अनुसार, इनमें 112 नॉन न्यूज और 25 न्यूज चैनल शामिल हैं।
ट्राई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड डाटा के अनुसार, नॉन न्यूज चैनलों में शामिल ‘B4U Movies’(बी4यू मूवीज) ने शाम सात से रात दस बजे के बीच प्रत्येक घंटे औसत24.54 मिनट का विज्ञापन प्रसारित किया। यदि न्यूज चैनलों की बात करें तो ‘ईटीवी राजस्थान’ (ETV Rajasthan) इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और उसने प्रति घंटे औसत रूप से 21.96 मिनट का विज्ञापन चलाया है।
इस लिस्ट में अंग्रेजी के पे न्यूज चैनल जैसे ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ (NDTV Profit), सीएनएन आईबीएन (CNN IBN) और लोकप्रिय जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GECs) जैसे ‘सन टीवी’ (Sun TV), ‘स्टार प्लस’ (Star Plus), ‘सब’ (SAB) और ‘कलर्स’(Colors) के साथ ही मूवी चैनल जैसे- ‘मूवीज नाउ’ (Movies Now), ‘स्टार मूवीज’ (Star Movies), ‘जी सिनेमा’(Zee Cinema) और ‘सेट मैक्स‘(SET MAX) जैसे नाम भी शामिल हैं जो इस नियम का पालन करने में फेल हुए हैं।
ट्राई का कहना है कि पीक ऑवर्स (7pm-10pm) में अन्य चैनलों ने उसके 12 मिनट के एड कैप का पालन कर रहे हैं। 12 मिनट एड कैप का नियम ट्रार्इ ने 2013 में लागू किया था। इसके तहत टीवी चैनलों (न्यूज और नॉन न्यूज) को प्रति घंटे 12 मिनट से ज्यादा का एडवर्टाइजमेंट नहीं दिखाना था। इसमें दस मिनट का कॉमिर्शयल एडवर्टाइजमेंट और दो मिनट का चैनल का सेल्फ प्रमोशनल एडवर्टाइजमेंट शामिल था। ब्रॉडकास्टर्स द्वारा इस नियम को चुनौती दी गई थी और दिल्ली हाईकोर्ट में यह मामला विचाराधीन है।
दरअसल, ट्राई ने यह नियम इसलिए बनाया था क्योंकि उसके पास यह शिकायतें आ रही थीं कि कार्यक्रम के दौरान चैनलों पर लंबे ब्रेक आते हैं, जिससे कार्यक्रम में व्यवधान होने के साथ ही उन्हें परेशानी होती है। जबकि ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) समेत कई टीवी चैनल जैसे ‘9X Media’, ‘Sun TV Network’ और ‘B4U Broadband’ ने इसके खिलाफ याचिक दाखिल की थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स