होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEEL ने विलय के लिए SONY से की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

ZEEL ने विलय के लिए SONY से की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेडट' (ZEEL) ने कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ अपने प्रस्तावित विलय की डेडलाइन 21 दिसंबर, 2023 से आगे बढ़ाने को कहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेडट' (ZEEL) ने कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (CMEPL, जिसे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) के साथ अपने प्रस्तावित विलय की डेडलाइन 21 दिसंबर, 2023 से आगे बढ़ाने को कहा है। कंपनी ने रविवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में ZEEL ने कहा, 'हम आपको सूचित करते हैं कि कंपनी ने अपने, BEPL (Bangla Entertainment Private Limited) और CMEPL के बीच 22 दिसंबर, 2021 को हुए विलय सहयोग समझौते के तहत विलय योजना को प्रभावी बनाने के लिए तय तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया है।' ZEEL, BEPL और CMEPL के 10 अरब डॉलर के प्रस्तावित विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), NSE और BSE, कंपनी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल चुकी है।

ZEEL ने पहले अपने एक बयान में कहा था कि कंपनी NCLT, मुंबई बेंच द्वारा अनुमोदित व्यवस्था की समग्र योजना के अनुसार, प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

आपको बता दें कि अक्टूबर में NCLT ने प्रस्तावित मर्जर की सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया था। मौजूदा स्थिति में ZEEL के शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 61.25% है।157.5 करोड़ डॉलर के इन्वेस्टमेंट के बाद ZEEL इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी 47.07% के करीब होगी। सोनी पिक्चर्स के पास करीब 52.93 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

  


टैग्स मीडिया विलय जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज कल्वर मैक्स
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago


बड़ी खबरें

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

41 minutes ago

सुंदर पिचई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

10 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago