होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

इसकी जानकारी खुद जसकरण ने अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें यह नई जिम्मेदारी संभालते हुए खुशी हो रही है।

अब जसकरण बीर सिंह भारत में Simon Carter ब्रैंड का पूरा बिजनेस संभालेंगे। उनकी जिम्मेदारी होगी कि ब्रैंड को देश में और मजबूत बनाया जाए।

वो सभी सेल्स चैनलों, यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन के जरिए ब्रैंड की पहुंच बढ़ाने पर काम करेंगे। इसके साथ ही ब्रैंड की रणनीति तैयार करना, डिजाइन और प्रोडक्ट प्लानिंग, खरीद (बाइंग) और मर्चेंडाइजिंग, रिटेल ऑपरेशंस और मार्केटिंग जैसे अहम काम भी उनके जिम्मे होंगे।

सीधी भाषा में कहें तो Simon Carter को भारत में आगे बढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

जसकरण इससे पहले Myntra में एसोसिएट डायरेक्टर और चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वे Flipkart और Aditya Birla Fashion जैसी बड़ी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं। 

यानी उनके पास फैशन और ई-कॉमर्स इंडस्ट्री का अच्छा-खासा अनुभव है, जो अब Simon Carter ब्रैंड को आगे बढ़ाने में काम आएगा।

फैशन मार्केट में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में बड़े ब्रैंड्स अनुभवी लोगों को अहम जिम्मेदारियां दे रहे हैं ताकि बाजार में अपनी पकड़ मजबूत रख सकें। जसकरण की नियुक्ति को Simon Carter ब्रैंड के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे भारत में ब्रैंड की ग्रोथ को नई दिशा मिल सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 hour ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

4 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कंपनी ने कहा है कि वह पूरे मामले की कानूनी समीक्षा कर रही है और अपने वकीलों की सलाह के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 hour ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

11 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago