होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी
पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी
मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago
मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है। इस नई भूमिका में वह मीडिया खरीद से जुड़े अहम फैसलों और रणनीतियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस खबर की जानकारी खुद अधीश जैन ने अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि वह पब्लिसिस मीडिया से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। PMX टीम में मीडिया बाइंग के ग्रुप हेड के तौर पर वह जानवी मेहता के साथ मिलकर काम करेंगे। अधीश जैन ने यह भी कहा कि यह नई भूमिका उनके लिए नई चुनौतियां, बड़ी जिम्मेदारियां और आगे बढ़ने के कई मौके लेकर आई है।
इससे पहले अधीश जैन WPP Media में मीडिया इन्वेस्टमेंट (लोरियल इंडिया) के ग्रुप हेड के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने बड़े ब्रैंड्स के लिए मीडिया प्लानिंग और इन्वेस्टमेंट की जिम्मेदारी संभाली थी।
अपने करियर के दौरान जैन Interactive Avenues और Amura Marketing Technologies जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं। मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है।
नई जिम्मेदारी के साथ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अधीश जैन पब्लिसिस मीडिया की PMX टीम को किस नई दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
टैग्स