होम / डिजिटल / सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 hours ago

सुंदर पिचाई ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के भविष्य को लेकर बड़ा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भारत AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ सकता है और गूगल इस सफर में भारत का मजबूत भागीदार बनना चाहता है। सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हाल ही में घोषित 15 अरब डॉलर का AI हब बनाया जाएगा। इस हब में बहुत बड़े स्तर की कंप्यूटिंग सुविधा होगी और एक अंतरराष्ट्रीय सबसी केबल गेटवे भी तैयार किया जाएगा। इसका मकसद भारत और अमेरिका के बीच AI कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इसके साथ ही गूगल ने “इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव” की घोषणा की है, जिसके तहत नई समुद्री केबल रूट बिछाए जाएंगे ताकि डेटा ट्रांसफर और AI सेवाएं और तेज और मजबूत हो सकें।

सुंदर पिचाई ने कहा कि AI हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बदलाव है। उनके मुताबिक, भारत जैसे देशों के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वे पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई छलांग लगा सकें। उन्होंने बताया कि AI का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, जलवायु और कई अन्य क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोग वॉइस और विजुअल सर्च का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो AI को तेजी से अपनाने का संकेत है।

स्किलिंग यानी प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी गूगल ने बड़े कदम उठाए हैं। कंपनी भारत में गूगल AI प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करेगी, जिससे छात्रों और अपने करियर की शुरुआत कर रहे युवाओं को AI की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके अलावा 'कर्मयोगी भारत' के साथ मिलकर 20 मिलियन सरकारी कर्मचारियों को 18 भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही 10 हजार से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब्स में पढ़ने वाले लगभग 1.1 करोड़ छात्रों को जेनरेटिव AI टूल्स की मदद दी जाएगी।

सुंदर पिचाई ने यह भी बताया कि गूगल DeepMind आईआईटी मद्रास और भारत सरकार के साथ मिलकर रिसर्च और नई खोजों पर काम करेगा। कंपनी ने 30 मिलियन डॉलर का “AI for Science Impact Challenge” भी लॉन्च किया है, जिससे वैज्ञानिकों को क्वांटम कंप्यूटिंग और क्लाइमेट मॉडलिंग जैसे क्षेत्रों में AI की मदद से रिसर्च करने का मौका मिलेगा।

भारत दौरे के दौरान पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे गूगल भारत में AI को हर स्तर पर पहुंचाने में मदद कर सकता है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, अलग-अलग भाषाओं में जानकारी आसानी से मिले और स्टार्टअप्स व किसानों को फायदा हो।

सुंदर पिचाई ने साफ कहा कि गूगल पिछले एक दशक से AI में निवेश कर रहा है और अब भारत के साथ मिलकर भविष्य बनाने को लेकर कंपनी पहले से ज्यादा उत्साहित है। उनका मानना है कि सही इंफ्रास्ट्रक्चर और सही ट्रेनिंग के साथ भारत AI की दुनिया में ग्लोबल लीडर बन सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago

2025 में YouTube का सालाना रेवेन्यू 60 अरब डॉलर से ऊपर, Alphabet का खुलासा

गूगल की पैरेंट कंपनी 'एल्फाबेट' (Alphabet) ने खुलासा किया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने साल 2025 में कुल 60 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

16 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago