होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee’ के साथ विलय को लेकर विवाद मामले में NCLT ने Sony को जारी किया नोटिस

‘Zee’ के साथ विलय को लेकर विवाद मामले में NCLT ने Sony को जारी किया नोटिस

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को ZEEL के एक शेयरधारक की याचिका स्वीकार कर ली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को ZEEL के एक शेयरधारक की याचिका स्वीकार कर ली है और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड (जिसे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के नाम से जाना जाता था) को नोटिस जारी किया है। मुंबई बेंच ने सोनी को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ZEEL के शेयरधारक मैड मेन फिल्म वेंचर्स (Mad Men Film Ventures) ने मंगलवार को एक याचिका दायर कर ZEEL और Sony दोनों के विलय को पूरा करने की मांग की, जिसे अगस्त 2023 में NCLT ने मंजूरी दी थी।

NCLT ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 मार्च तय की है।

बता दें कि 24 जनवरी को, ZEEL ने 10 बिलियन डॉलर के विलय सौदे को रद्द करने के सोनी के फैसले के खिलाफ NCLT का रुख किया है। कंपनी ने कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड और बांग्ला एंटरटेनमेंट लिमिटेड (BEPL) से सौदे की समाप्ति को तुरंत वापस लेने और पुष्टि करने के लिए कहा है कि वे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल द्वारा स्वीकृत विलय योजना को प्रभावी बनाने और लागू करने के लिए अपने दायित्वों का पालन करेंगे।

  


टैग्स सोनी एनसीएलटी जी-सोनी मर्जर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago