होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्यों Times Now नहीं बनेगा फ्री टू एयर चैनल, जानें MD के बोल

क्यों Times Now नहीं बनेगा फ्री टू एयर चैनल, जानें MD के बोल

एमके आनंद ने कहा, डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल को आगे बढ़ाने की दिशा में मिशन जारी रहेगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के एमडी और सीईओ एम.के.आनंद का कहना है कि ट्राई के नए टैरिफ आर्डर के बाद किसी भी भाषा में न्यूज चैनल चलाने वाले सभी प्लेयर्स को भुगतान के विकल्प के बारे में विचार करना चाहिए और पूरी टीवी इंडस्ट्री को इस एजेंडे पर एक साथ मिलकर आगे आना चाहिए, क्योंकि कंज्यूमर्स इसके लिए भुगतान करेंगे।

अपने फ्लैगशिप अंग्रेजी चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के बारे में एमके आनंद का कहना है कि उसे फ्री टू एयर (FTA) चैनल नहीं किया जाएगा और डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल को आगे बढ़ाने की दिशा में उनका मिशन जारी रहेगा।

एम.के.आनंद का यह भी कहना था कि करीब दो साल पहले वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के इस चैनल से हटने और अंग्रेजी न्यूज जॉनर में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद यह चैनल कंटेंट, डिजिटल और व्युअरशिप के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। टाइम्स नाउ चैनल की 13 साल की यात्रा को याद करते हुए उनका कहना था कि टीवी और डिजिटल दोनों के कंज्यूमर्स को कंटेंट के लिए भुगतान करना चाहिए।

चैनल के रेवेन्यू के बारे में एम.के.आनंद का कहना है कि फिलहाल 25-30 प्रतिशत रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन से आना चाहिए, जो किसी भी ब्रॉडकास्टर के लिए काफी अच्छी स्थिति होती है। लक्ष्य है कि वर्ष 2022-23 तक हम विज्ञापन पर सिर्फ 50 प्रतिशत निर्भर रहें। हम बाकी का 50 प्रतिशत रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल से लाना चाहते हैं।

एम.के.आनंद के अनुसार, ‘मेरा मानना है कि यदि आप मीडिया में न्यूज को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं तो इसे विज्ञापन पर केंद्रित नहीं रहना चाहिए। विज्ञापन केंद्रित मीडिया कंज्यूमर्स के लिए, मार्केट के लिए और पूरे बिजनेस के लिए अच्छी बात नहीं है। यदि आप फ्री टू एयर चैनल होंगे या पूरी तरह विज्ञापन पर केंद्रित होंगे तो आपकी जवाबदेही अंत में विज्ञापनदाताओं की ओर हो जाती है। ऐसे में आप कंज्यूमर्स के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाते हैं।‘

आखिर में उनका कहना था,‘हम पेड चैनल हैं और इस पर हमें गर्व है, हम कभी भी फ्री टू एयर चैनल नहीं होंगे। फ्री न्यूज का मतलब है कि आप एडवर्टाइजर्स के लिए प्रॉडक्ट तैयार कर रहे हैं और आप सभी लोगों की आवाज नहीं उठा रहे हैं। आप सिर्फ उन्हीं लोगों के बारे में बात करते हैं, जिनके बारे में एडवर्टाइजर कहता है। हमारा अधिकांश रेवेन्यू भी एडवर्टाइजिंग से आता है लेकिन मैं ज्यादा से ज्यादा न्यूज सबस्क्राबर केंद्रित चाहता हूं, न कि विज्ञापन केंद्रित। यहां तक कि डिजिटल में भी हम अपनी इक्विटी को पेड सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू में बदलने के लिए अगले कुछ सालों में मजबूत प्रयास करेंगे।‘

एम.के.आनंद के अनुसार, ‘टाइम्स नेटवर्क के कुल रेवेन्यू में टाइम्स नाउ का योगदान फिलहाल करीब 25 प्रतिशत होगा। यदि इसमें डिजिटल को भी शामिल कर लें तो यह करीब 27 प्रतिशत होगा। वर्ष 2018 में नेटवर्क ने मिरर नाउ, MNX, टाइम्स नाउ वर्ल्ड  और डिजिटल को लॉन्च किया था और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब जब इंडस्ट्री में खासकर अंग्रेजी कैटेगरी में ठहराव सा आ गया है, इन प्रॉडक्ट्स से नेटवर्क को ग्रोथ मिल रही है।‘

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स अरनब गोस्वामी टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ एमके आनंद न्यू टैरिफ ऑर्डर बेनेट कोलमैन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

40 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago