होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिवाली पर TV9 नेटवर्क ने एंप्लॉयीज को दी ये ‘गुड न्यूज’
दिवाली पर TV9 नेटवर्क ने एंप्लॉयीज को दी ये ‘गुड न्यूज’
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) से एक बड़ी खबर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नेटवर्क ने अपने एम्प्लॉयीज को इंक्रीमेंट का तोहफा देने की घोषणा की है। खबर के अनुसार,अब तक काटी गई सैलरी का भुगतान भी एरियर के तौर पर किया जाएगा।
इस बारे में नेटवर्क के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बरुण दास की ओर से एक इंटरनल मेल भी जारी की गई है। इस मेल में बरुण दास की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि समूह सैलरी स्लैब के आधार पर एक निश्चित प्रतिशत वृद्धि की घोषणा कर रहा है।
खबर के अनुसार, एरियर का भुगतान दिवाली से पहले किया जाएगा। मेल में कहा गया है कि मार्च 2021 में वार्षिक अप्रैजल की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
टैग्स बरुण दास टीवी9 नेटवर्क इंक्रीमेंट्स दिवाली एरियर