होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार से राजनेता बनीं सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पत्रकार से राजनेता बनीं सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
करीब छह माह पूर्व टाइम्स नेटवर्क के बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद से दिया था इस्तीफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टाइम्स नेटवर्क के बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) के एग्जिक्यूटिव एडिटर का पद छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वालीं सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी ने अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से शनिवार को एक बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुप्रिया की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
INC COMMUNIQUE
— INC Sandesh (@INCSandesh) September 21, 2019
Congress President, Smt. Sonia Gandhi has approved the appointment of Ms Supriya Shrinate as Spokesperson of All India Congress Committee. pic.twitter.com/otp9RgEeyq
गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद सुप्रिय श्रीनेत ने ‘ईटी नाउ’ से इस्तीफा दे दिया था। वह टाइम्स ग्रुप से करीब दस साल से जुड़ी हुई थीं। हालांकि चुनाव में उन्हें भाजपा के पंकज चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। उनके पिता हर्षवर्धन इसी सीट से दो बार सांसद रहे थे।
टैग्स कांग्रेस ईटी नाउ सुप्रिया श्रीनेत पार्टी प्रवक्ता