होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया न्यूज’ से जुड़े टीवी पत्रकार रहमतुल्लाह खान, मिली यह जिम्मेदारी
‘इंडिया न्यूज’ से जुड़े टीवी पत्रकार रहमतुल्लाह खान, मिली यह जिम्मेदारी
जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार रहमतुल्लाह खान ने ‘प्राइम न्यूज’ (prime News) चैनल को अलविदा बोल दिया है। यहां पर वह करीब डेढ़ साल से अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार रहमतुल्लाह खान ने ‘प्राइम न्यूज’ (prime News) चैनल को अलविदा बोल दिया है। यहां पर वह करीब डेढ़ साल से अपनी भूमिका निभा रहे थे।समाचार4मीडिया से बातचीत में रहमतुल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने अब ‘इंडिया न्यूज’ (India News) चैनल के साथ जयपुर में अपनी नई पारी का आगाज किया है। यहां पर उन्होंने वरिष्ठ संवाददाता के पद पर जॉइन किया है।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के ईटादा गांव के रहने वाले रहमतुल्लाह खान को मीडिया में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। ‘प्राइम न्यूज’ से पहले रहमतुल्लाह खान करीब पांच साल तक ‘न्यूज इंडिया 24x7’ में जयपुर (राजस्थान) में पॉलिटिकल रिपोर्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
‘न्यूज इंडिया‘ से पहले वह ‘जी राजस्थान‘ में भी अपनी पारी खेल चुके हैं। उससे पहले उन्होंने प्रिंट मीडिया में भी कार्य किया है। पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के अनुभवी पत्रकारों में रहमतुल्लाह खान का नाम गिना जाता है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के तमाम नेताओं से उनके करीबी संबंध हैं। समाचार4मीडिया की ओर से रहमतुल्लाह खान को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज इंडिया नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग प्राइम न्यूज रहमतुल्लाह खान