होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV न खत्म हुआ है और न ही भविष्य में ऐसा होने वाला है: अनिल कुमार लाहोटी

TV न खत्म हुआ है और न ही भविष्य में ऐसा होने वाला है: अनिल कुमार लाहोटी

‘फिक्की फ्रेम्स’ के 24वें एडिशन में ‘टाटा प्ले’ के सीईओ हरित नागपाल के साथ बातचीत में ‘ट्राई चेयरमैन‘ का कहना था कि मोबाइल फोन टीवी की जगह नहीं ले रहा है, यह टीवी की पहुंच को बढ़ा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (ट्राई) के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी का कहना है कि टेलिविजन न तो खत्म हुआ है और न ही भविष्य में खत्म होने वाला है, बल्कि यह हमेशा रहेगा। ‘फिक्की फ्रेम्स’ के 24वें एडिशन में ‘टाटा प्ले’ के सीईओ हरित नागपाल के साथ बातचीत में ‘ट्राई चेयरमैन‘ का कहना था कि मोबाइल फोन टीवी की जगह नहीं ले रहा है, यह टीवी की पहुंच को बढ़ा रहा है।

लाहोटी का कहना था, ‘अक्सर यह कहा जाता है कि लोगों ने मोबाइल फोन पर वीडियो देखना शुरू कर दिया है और इसलिए वे टीवी क्यों देखेंगे? लेकिन मोबाइल पांच इंच की स्क्रीन है और टीवी 50 इंच की स्क्रीन है। ऐसे में आपको मोबाइल फोन पर टेलिविजन जैसा मनोरंजन का अनुभव नहीं मिल सकता है।’

लाहोटी के अनुसार, ‘इसलिए मोबाइल फोन टीवी की जगह नहीं ले रहा है, यह टीवी की पहुंच बढ़ा रहा है। इससे देखने का समय भी बढ़ रहा है। चूंकि टीवी को हर जगह नहीं ले जाया जा सकता, इसलिए मोबाइल लोगों को चलते-फिरते कंटेंट देखने में मदद करता है, जिससे देखने का समय बढ़ जाता है। इससे इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलेगा।’

मंगलवार को जारी फिक्की और ईवाई (FICCI-EY) की संयुक्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए लाहोटी ने कहा कि 118 मिलियन पेड टीवी और 45 मिलियन प्रीमियम कनेक्शन के मुकाबले 19 मिलियन स्मार्ट टीवी हैं। लाहोटी के अनुसार, ‘यानी 19 मिलियन स्मार्ट टीवी के मुकाबले लगभग 163 मिलियन टीवी हैं और आंकड़े खुद स्थिति बयां कर रहे हैं। इनमें तमाम टीवी मालिक स्मार्ट टीवी लेने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे भी 140 मिलियन घर हैं, जिन्हें अभी तक अपना पहला टीवी नहीं मिला है, इसलिए टीवी बढ़ेगा।’

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि चूंकि ब्रॉडकास्टिंग बहुत ही डायनामिक इंडस्ट्री है, ऐसे में जब नई टेक्नोलॉजी आएंगी तो इसके विकल्प होंगे और टीवी को नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

इसके साथ ही लाहोटी का यह भी कहना था, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि यह टीवी इंडस्ट्री के लिए अच्छा है क्योंकि इससे उन्हें कुछ नया करने और इसकी गुणवत्ता में सुधार करने और खुद को और अधिक किफायती बनाने का मौका मिलेगा। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि यह सोचने का कोई कारण है कि टीवी खत्म हो गया है।’

उनका कहना था कि टीवी की भी कुछ खूबियां हैं। ओटीटी के विपरीत, टीवी में लगभग 900 चैनल हैं। इनमें से बड़ी संख्या में चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में हैं और ओटीटी इसके आसपास भी नहीं है। भारत जैसे देश के लिए क्षेत्रीय कंटेंट बहुत महत्वपूर्ण है।

दूसरी बात यह है कि लगभग 1000 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) पूरे केबल टीवी सिस्टम का संचालन कर रहे हैं। वे क्षेत्र में मौजूद हैं और उपभोक्ताओं के सीधे संपर्क में हैं। इसलिए उनके पास ओटीटी के विपरीत उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचने की ताकत है। टीवी को यह करना होगा कि वह अपनी ताकत का लाभ उठाए और उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करे।


टैग्स ट्राई फिक्की भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ टीवी इंडस्ट्री फिक्की फ्रेम्स ब्रॉडकास्ट ट्राई चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

6 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

4 hours ago