होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Network के साथ अनूप विश्वनाथन की तीसरी पारी, अब मिली ये जिम्मेदारी
Times Network के साथ अनूप विश्वनाथन की तीसरी पारी, अब मिली ये जिम्मेदारी
इससे पहले विश्वनाथन ‘क्रिएटिवलैंड एशिया’ (Creativeland Asia) में सीईओ के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अनूप विश्वनाथन को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (नेटवर्क ब्रैंड स्ट्रैटेजी) के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले विश्वनाथन दो साल से अधिक समय से ‘क्रिएटिवलैंड एशिया’ (Creativeland Asia) में सीईओ के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। वहां पर उन्होंने ‘क्रिएटिवलैंड एशिया’ के फाउंडर और क्रिएटिव चेयरमैन साजन राज कुरूप (Sajan Raj Kurup) के साथ मिलकर काम किया।
टाइम्स नेटवर्क के साथ यह उनकी तीसरी पारी होगी। जनवरी 2017 में विश्वनाथन ने ‘सोनी’ (Sony) से अलविदा कहकर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट-न्यूज कल्स्टर (टाइम्स नाउ, मिरर नाउ, ईटी नाउ) के रूप में ‘टाइम्स नेटवर्क‘ के साथ दूसरी पारी शुरू की थी।
‘टाइम्स नेटवर्क‘ के साथ उन्होंने अपनी पहली पारी वर्ष 2014 में शुरू की थी, जब उन्होंने यहां पर मार्केटिंग हेड (अंग्रेजी क्लस्टर) के रूप में जॉइन किया था। उससे पहले वह ‘Leo Burnett‘ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2015 में विश्वनाथन ने ‘टाइम्स‘ को बाय बोलकर ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया‘ में मार्केटिंग हेड (Sony) जॉइन कर लिया था।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट अनूप विश्वनाथन क्रिएटिवलैंड एशिया