होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ‘टाइम्स’ समूह की लीडरशिप टीम में शामिल हुईं HR प्रोफेशनल रुचिरा श्रीवास्तव

अब ‘टाइम्स’ समूह की लीडरशिप टीम में शामिल हुईं HR प्रोफेशनल रुचिरा श्रीवास्तव

वह एस. श्रीवत्सन की जगह लेंगी, जो अब कॉरपोरेट ऑफिस में नई भूमिका में जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

देश के जाने माने मीडिया हाउस ‘Times Global Broadcasting Company Limited’ (TGBCL) ने रुचिरा श्रीवास्तव को एचआर हेड के पद पर नियुक्त किया है। वह एस. श्रीवत्सन की जगह लेंगी, जो अब कॉरपोरेट ऑफिस में नई भूमिका में जा रहे हैं। इस परिवर्तन काल के दौरान श्रीवत्सन, रुचिरा को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

इस बारे में ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है, ‘हम इस अवसर पर श्रीवत्सन का उनके वर्षों की सफल और समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद करते हैं। वह TGBCL की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने इस संगठन को एक सशक्त पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है। वह न केवल TGBCL की नेतृत्व टीम के एक सम्मानित सदस्य रहे हैं, बल्कि ब्रॉडकास्ट एचआर क्षेत्र में भी उनकी प्रतिष्ठा रही है।’  

रुचिरा श्रीवास्तव जानी-मानी एचआर प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मानव संसाधन (HR) के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। वह इससे पहले ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन’ और ‘एस्सेल’ समूह की अन्य कंपनियों में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं। उनका अनुभव मीडिया, फार्मा और आईटी जैसे क्षेत्रों में रहा है, जहां उन्होंने कई रणनीतिक व्यावसायिक इकाइयों में बदलावकारी एचआर पहल की हैं। उन्होंने संगठनात्मक और प्रतिभा विकास की रणनीतियों के जरिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक, दोनों प्रकार की ग्रोथ में योगदान दिया है।

रुचिरा श्रीवास्तव ने आईएमटी गाजियाबाद से पढ़ाई की है। उन्होंने व्हार्टन स्कूल तथा कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से कार्यकारी नेतृत्व कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी रणनीतिक क्षमता को और निखारा है। उनकी प्रोफेशनल अप्रोच और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्हें कई सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।

कंपनी की ओर से कहा गया है, ‘पीपल-फर्स्ट’ सोच, रणनीतिक दृष्टिकोण और प्रभावशाली नेतृत्व के साथ वे TGBCL की नेतृत्व टीम के लिए अत्यंत मूल्यवान योगदानकर्ता होंगी। वह न्यूज टेलीविजन वर्टिकल से संबंधित मामलों में वरुण कोहली को रिपोर्ट करेंगी, जबकि एंटरटेनमेंट, डिजिटल और कॉन्फ्रेंस वर्टिकल्स से जुड़े मामलों में वह रोहित गोपाकुमार को रिपोर्ट करेंगी। अब तक श्रीवत्सन के अधीन कार्य कर रही एचआर टीम अब रुचिरा को रिपोर्ट करेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago