होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों को पुलिस ने पीटा, उपकरण भी किए जब्त
कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों को पुलिस ने पीटा, उपकरण भी किए जब्त
रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहीं पर उन्हें बदमाशों द्वारा निशाना बनाया जाता है तो कहीं पर उन्हें पुलिस की पिटाई का सामना करना पड़ता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहीं पर उन्हें बदमाशों द्वारा निशाना बनाया जाता है तो कहीं पर उन्हें पुलिस की पिटाई का सामना करना पड़ता है। कुछ इसी तरह का मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को जिला विकास परिषद (District Development Council) के चुनावों को कवर कर रहे तीन पत्रकारों की पुलिस ने कथित रूप से पिटाई कर दी।
फैयाज लोलू, मुदासिर कादरी और जुनैद रफीक नाम के इन तीनों पत्रकारों का यह भी कहना है कि मारपीट के बाद पुलिसकर्मी उन्हें चौकी में ले गए और उनके उपकरण जब्त कर लिए। ‘कश्मीर प्रेस क्लब’ (KPC) ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए जांच की मांग की है, वहीं ‘कश्मीर एडिटर्स गिल्ड’ (KEG) ने भी इस मामले पर गहरी चिंता जताई है।
‘कश्मीर प्रेस क्लब’ ने इस बारे में एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘हमें उम्मीद है कि प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले के इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।’ स्टेटमेंट में ‘कश्मीर प्रेस क्लब’ ने मुख्य चुनाव अधिकारी से ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।
‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’ (Peoples Democratic Party) की प्रेजिडेंट महबूबा मुफ्ती ने अपने एक ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा तीन पत्रकारों की पिटाई की गई। सच बताने वालों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।’
Three journalists thrashed by security forces in South Kashmir today after interviewing a PAGD candidate who wasn’t allowed to cast his vote. Everything & anything that involves stating the truth is being criminalised in J&K @DCAnantnag @JmuKmrPolicehttps://t.co/aKa4uAM3Ko
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) December 10, 2020
टैग्स पत्रकारों की पिटाई कश्मीर प्रेस क्लब फैयाज लोलू मुदासिर कादरी जुनैद रफीक कश्मीर एडिटर्स गिल्ड