होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FTII सोसाइटी का पुनर्गठन, प्रो.संजय द्विवेदी-कंगना रनौत भी शामिल

FTII सोसाइटी का पुनर्गठन, प्रो.संजय द्विवेदी-कंगना रनौत भी शामिल

सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे की सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल का गठन हो गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे की सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल का गठन हो गया है। सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष प्रख्यात फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक हैं, जिनके नाम की घोषणा कुछ समय पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय ने की थी।

अब सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल का पुर्नगठन करते हुए इसमें भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, दूरदर्शन महानिदेशक मयंक अग्रवाल के अलावा अनेक फिल्मी हस्तियों को शामिल सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें अभिनेत्री कंगना रनौत, दिव्या दत्ता, फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, गीतकार प्रसून जोशी, गायक अनूप जलोटा, अभिनेता डैनी डोंगजप्पा जैसे नाम शामिल हैं।

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान भारत सरकार के सूचना-प्रसारण मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में काम करता है, जिसे एक सोसायटी के माध्यम से चलाया जाता है। इसी सोसायटी के सदस्यों से चयनित सदस्य ही शासी परिषद यानि गवर्निंग  काउंसिल में चुने जाते हैं, इसमें संस्थान के सभी नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। इस समिति की रचना इस  प्रकार है-

सोसाइटीः शेखर कपूर(अध्यक्ष), सतीश कौशिक(उपाध्यक्ष),अली आर रिजवी,सतीश एम वेमपती, टीसीए कल्याणी,सुरेश शर्मा,अमरेश चक्रवर्ती,अनुराग श्रीवास्तव,चैतन्य प्रसाद,कंगना रनौत, दिव्या दत्ता, प्रसून जोशी, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, प्रो.संजय द्विवेदी, स्मिता वत्स शर्मा, मयंक अग्रवाल, प्रकाश मकदूम, अनूप जलोटा, डा. अर्चना राकेश सिंह, डैनी डैंग्जोप्पा,महेश एनी, विनोद कैंथोला।

गवर्निंग काउंसिलः शेखर कपूर(अध्यक्ष), अली आर रिजवी, सतीश एम वेमपती, टीसीए कल्याणी, अमरेश चक्रवर्ती, दिव्या दत्ता, राजकुमार हिरानी, प्रो.संजय द्विवेदी, स्मिता वत्स शर्मा, मयंक अग्रवाल, प्रकाश मकदूम, डा. अर्चना राकेश सिंह, महेश एनी, विनोद कैंथोला।


टैग्स कंगना रनौत प्रो. संजय द्विवेदी भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

1 day ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

2 days ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

2 days ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

17 hours ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

15 hours ago

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 day ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 day ago