होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उर्दू पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सुधीर मिश्रा और भूपेंद्र चौबे ने की बड़ी घोषणा

उर्दू पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सुधीर मिश्रा और भूपेंद्र चौबे ने की बड़ी घोषणा

इस कदम का उद्देश्य युवा और उभरते उर्दू पत्रकारों को सपोर्ट करना और उन्हें आगे बढ़ाना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश में उर्दू पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए जाने-माने मीडिया, एंटरटेनमेंट व एनवॉयरमेंटल अधिवक्ता सुधीर मिश्रा औऱ वरिष्ठ टीवी पत्रकार व ‘TheSquirrels.in’ के एडिटर-इन-चीफ भूपेंद्र चौबे ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, उन्होंने युवा और उभरते उर्दू पत्रकारों को सपोर्ट करने व आगे बढ़ाने के लिए वार्षिक रूप से स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत अगले साल से दोनों की ओर से वार्षिक रूप से 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

स्कॉलरशिप की घोषणा करते हुए भूपेंद्र चौबे ने उर्दू पत्रकारिता में निरंतर निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया। भूपेंद्र चौबे का कहना था, ‘उर्दू पत्रकारिता भारतीय मीडिया परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण आवाज है और इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को सशक्त बनाना है जो इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगी।’

वहीं, सुधीर मिश्रा ने उर्दू भाषा के प्रति अपना जुनून व्यक्त करते हुए भूपेंद्र चौबे की भावनाओं को दोहराया और उन उर्दू पत्रकारों का समर्थन करने के महत्व पर प्रकाश डाला जो अक्सर वित्तीय कठिनाइयों का सामना करते हैं। सुधीर मिश्रा का कहना था, ‘यह स्कॉलरशिप यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक छोटा सा कदम है कि पत्रकारिता में उर्दू भाषा का विकास जारी रहे।’

यह भी पढ़ें: 'e4m उर्दू जर्नलिज्म 40अंडर40' के विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि एक्सचेंज4मीडिया समूह की अंग्रेजी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' (exchange4media.com)  की ओर से 14 अगस्त 2024 को 'उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40’ (Urdu Journalism 40 Under 40)' का आयोजन किया गया। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की न सिर्फ घोषणा की गई बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया गया।

'जश्न-ए-सहाफ़त' नाम से सुबह नौ बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल रहा। इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा से लोकसभा सदस्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। 

यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। इस कार्यक्रम के तहत एक्सचेंज4मीडिया को प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल से जुड़े युवा पत्रकारों की ओर से ढेर सारी एंट्रीज प्राप्त हुईं। विभिन्न मापदंडों के आधार पर ‘जूरी मीट’ के द्वारा प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों ने तमाम स्तर पर मूल्यांकन के बाद 'e4m उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40’ सूची के लिए इनमें से 39 पत्रकारों का चयन किया, जिनके नामों की घोषणा इस कार्यक्रम में की गई।


टैग्स भूपेंद्र चौबे स्कॉलरशिप छात्रवृत्ति सुधीर मिश्रा उर्दू पत्रकारिता
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago