होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SPNI के ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ ने सुवंकर बनर्जी को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
SPNI के ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ ने सुवंकर बनर्जी को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
सुवंकर बनर्जी इससे पहले ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) में बतौर एडिटर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) के प्रॉडक्शन वेंचर ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ (Studio Next) ने सुवंकर बनर्जी को क्रिएटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है।
सुवंकर बनर्जी इससे पहले ‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) में कार्यरत थे, जहां वह एडिटर की भूमिका निभा रहे थे।
बनर्जी अपनी इस भूमिका में ‘Sony LIV’ और ‘Studio NEXT’ के बिजनेस हेड दानिश खान को रिपोर्ट करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल मई में ‘SPNI’ ने नेतृत्व में बदलाव किए थे। इसके तहत दानिश खान को ‘Sony LIV’ और ‘Studio NEXT’ की जिम्मेदारी दी गई थी, ताकि वह विशेष रूप से डिजिटल सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
वहीं, नीरज व्यास को ‘SPNI’ के हिंदी भाषी एंटरटेनमेंट चैनल्स की कमान सौंपी गई थी, जहां वह ‘SET’, ‘SAB’, ‘PAL’ और हिंदी मूवी चैनलों के बिजनेस हेड के रूप में कार्यरत हैं।
टैग्स